एक्सप्लोरर

Rajasthan Royals Team Preview: विदेशी खिलाड़ियों के भरोसे है टीम, इस बात को लेकर होगी दिक्कत

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने 13वें सीजन में सात नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. लेकिन टीम की एक दिक्कत ऐसी है जो तमाम बदलाव के बाद भी दूर नहीं हो पाई है.

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स वो टीम है जिसने आईपीएल के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था लेकिन इसके बाद खिताब तो दूर फाइनल खेलना भी उसे नसीब हुआ. इस बार 13वें सीजन में वो कोशिश करेगी कि अपना दूसरा खिताब जीत सके. पिछले सीजन वो अंकतालिका में सातवें स्थान पर रही थी और इस सीजन उसने 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है. लंबे समय तक टीम के साथ रहने वाले अजिंक्य रहाणे इस बार टीम में नहीं हैं. वो दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं.

आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के हाथों में टीम की कमान है. स्मिथ हालांकि पिछले सीजन भी टीम का हिस्सा थे. राजस्थान ने कुछ अहम खिलाड़ी अपने साथ ही रखा हैं जिनमें स्मिथ के अलावा जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, रियान पराग, शशांक सिंह, महिपाल लोमरूर के नाम शामिल हैं.

स्टोक्स की भूमिका होगी अहम

टीम अपना पहला मैच 22 सितंबर को चेन्नई सपुर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. इस टीम ने शेन वार्न को अपने ब्रांड एम्बेसडर और टीम मेंटॉर के तौर पर शामिल किया है. वार्न की कप्तानी में ही टीम ने पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था और अब उम्मीद करेगी कि उनके मेंटॉर रहते इतिहास अपने आप को दोहराए.

टीम की बल्लेबाजी की जहां तक बात है तो इसमें तीन बड़े नाम हैं. स्मिथ, बटलर और स्टोक्स. इन तीनों में से अगर एक भी चल गया तो मैच का पासा अकेले की दम पर पलट सकता है.

टीम की मुश्किल अपने संयोजन बनाने को लेकर होगी. अंडर-19 विश्व कप में अच्छा करने वाले यशस्वी जयासवाल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है. अब उनके साथ बटलक आते हैं या संजू सैमसन यह देखना होगा. सैमसन टीम के लिए लगातार अच्छा करते रहे हैं.

अगर बटलर पारी की शुरुआत करते हैं तो सैमसन का नंबर-3 स्थान पक्का सा है और चौथे नंबर पर कप्तान स्मिथ. टीम के मध्य क्रम को मजबूती देने के लिए रोबिन उथप्पा हैं. उथप्पा के पास अच्छा-खासा अनुभव है. मध्य क्रम में टीम के पास उथप्पा के अलावा, पराग, डेविड मिलर, मनन वोहरा, महिपाल लोमरू के विकल्प हैं.

लेकिन स्मिथ, बटलर और स्टोक्स तीनों खेलते हैं तो चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जोफ्रा आर्चर का खेलना पक्का है क्योंकि वह टीम के गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभालेंगे. ऐसे में टीम में मौजूदा मिलर, एंड्रयू टाई, टॉन कुरैन, ओशाने थॉमस जैसे खिलाड़ियों की सेवाएं को कैसा उपयोग में लिया जाएगा वो राजस्थान के लिए चिंता का विषय रहेगा.

युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रें

गेंदबाजी में आर्चर के साथ जयदे उनादकट, अंडर-19 विश्व कप की खोज कार्तिक त्यागी तेज गेंदबाजी की कमान संभाले देखे जा सकते हैं. वहीं स्पिन में मयंक मारकंडे, श्रेयस गोपाल और कृष्णप्पा गौतम टीम के लिए अहम होंगे. गोपाल और गौतम निचले क्रम में तेजी से रन भी बना सकते हैं.

टीम में इस बार सभी की नजरें पराग, जयासवाल और त्यागी पर रहेंगी क्योंकि इन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है और राजस्थान में रहते हुए इन तीनों के पास मौके को भुनाने का शानदार अवसर है. टीम की सबसे बड़ी परेशानी सही संयोजन ढूंढ़ना होगी.

टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), महिपाल लोमरूर, मनन वोहरा, रियान पराग, स्टीव स्मिथ (कप्तान), रोबिन उथप्पा, डेविड मिलर, मयंक मारकंडे, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशाने थॉमस, एंड्रटू टाई, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, शशांक सिंह, यशस्वी जयासवाल, अनिरुद्ध जोशी, टॉम कुरैन, जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर) अनुज रावत.

IPL 2020 में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget