एक्सप्लोरर

Dinesh Karthik: पिछले सीजन के हीरो इस बार साबित हो रहे हैं जीरो

IPL 2023: दिनेश कार्तिक पिछले सीजन में अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी की जुबां पर छाए हुए थे. लेकिन इस बात वो बुरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आरसीबी को लगातार मिडिल ऑर्डर के रन नहीं बनाने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. केकेआर के खिलाफ मिले मुकाबले में अच्छी शुरुआत के बावजूद आरसीबी ने मैच 21 रन से गंवा दिया. आरसीबी के मिडिल ऑर्डर के क्लिक नहीं करने की सबसे बड़ी वजह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का फ्लॉप होना है. पिछले सीजन के हीरो कार्तिक आईपीएल 16 में अब तक जीरो साबित हुए हैं और टीम में उनके होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

दरअसल, दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 2022 के मेगाऑक्शन में 5.5 करोड़ का दांव लगाकर खरीदा था. उम्र के लिहाज से कार्तिक पर इतना बड़ा दांव लगाना सवालों के घेरे में आ गया था. लेकिन कार्तिक ने ऐसी शानदार परफॉर्मेंस दी कि हर तरफ उनकी ही चर्चा होने लगी. कार्तिक हालांकि पिछले सीजन की परफॉर्मेंस को इस सीजन में आगे नहीं बढ़ा पाए हैं.

आरसीबी को कार्तिक से सबसे ज्यादा उम्मीद डेथ ओवर्स में रन बनाने की होती है. इसी मामले में कार्तिक सबसे ज्यादा फ्लॉप साबित हो रहे हैं. डेथ ओवर्स में कार्तिक ने आईपीएल 16 के दौरान महज 10.60 के औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं 2022 में कार्तिक ने डेथ ओवर्स में 83 के औसत और 207 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. 

दांव पर लगी है टीम में कार्तिक की जगह

कार्तिक ओवरऑल ही इस सीजन में फेल साबित हो रहे हैं. 8 मैच में कार्तिक ने 12 के औसत और 131 के स्ट्राइक रेट के साथ 86 रन ही बनाए हैं. कार्तिक का बेस्ट स्कोर इस दौरान 28 रन ही रहा है. इस सीजन में कार्तिक सिर्फ दो छक्के लगाने में ही कामयाब हो पाए हैं.  

2022 में कार्तिक इसलिए छा गए थे क्योंकि उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 10 बार नॉटआउट रहते हुए 330 रन बनाए थे. 2022 में कार्तिक का औसत 55 का था जबकि स्ट्राइक रेट 184 रहा. पिछले सीजन में कार्तिक 22 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे. यह साफ है कि अगर कार्तिक बाकी बचे मैचों में रन नहीं बनाते हैं तो उनका अगले सीजन के लिए टीम में बने रहना बेहद मुश्किल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget