एक्सप्लोरर

धोनी ने इसलिए बंद कर दिया है PUBG खेलना, साथी खिलाड़ी ने खोला राज

दीपक चाहर का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इसी वीडियो में खुलासा हुआ है कि धोनी ने अब कोई दूसरा गेम खेलना शुरू कर दिया है.

कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हालांकि ऐसे मुश्किल वक्त में भी आईपीएल की टीमों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने खिलाड़ियों का फैंस के साथ कनेक्ट बरकरार रखा है. ट्विटर पर तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने खुलासा किया है कि धोनी ने अब सबसे पॉपुलर गेम पबजी खेलना बंद कर दिया है.

दीपक चाहर ने अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वह पबजी में आउट ऑफ टच हो गए हैं वह अब कोई दूसरा गेम खेल रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है.

चाहर ने कहा, " माही भाई अब नहीं खेलते हैं लेकिन मैं अभी भी खेलता हूं. माही भाई अब दूसरा खेल खेल रहे हैं." उन्होंने कहा, " एक बार वह खेलने के लिए आए भी थे तो वह बिल्कुल आउट ऑफ टच दिख रहे थे. उन्हें मालूम ही नहीं चल रहा था कि कौन कहां से आकर हमला कर रहा है."

फिटनेस हासिल कर रहे हैं दीपक चाहर

इससे पहले दीपक चाहर ने खुलासा किया कि आईपीएल टलने की वजह से उन्हें फिटनेस हासिल करने का मौका मिल गया है. दीपक चाहर दिसंबर में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे. चाहर ने यह भी माना है कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग 29 मार्च से शुरू हो जाती तो वह सीएसके के लिए टूर्नामेंट के शुरूआती मैच नहीं खेल पाते.

पिछले साल शानदार फॉर्म में रहे चाहर

दीपक चाहर साल 2019 में ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन गेंदबाज बनकर उभरे. दीपक चाहर ने एक मैच में हैट्रिक समेत 6 विकेट भी लिए जो कि ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

IPL टलने का दीपक चाहर को हुआ है बड़ा फायदा, चोट से उभरने का मिला पूरा मौका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget