एक्सप्लोरर

DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, दिग्गज बल्लेबाज़ हुआ चोटिल

दरअसल अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम की कमान संभालने वाले शिखर धवन ने कहा है कि अय्यर दर्द महसूस कर रहे हैं और इस चोट के बारे में आज पता चलेगा.

नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली ने 13 रन की शानदार जीत दर्ज की. लेकिन इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए. उनके कंधा चोटिल हुआ है, लेकिन ये चोट कितनी गंभीर है इसका पता आज चलेगा.

दरअसल अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम की कमान संभालने वाले शिखर धवन ने कहा है कि अय्यर दर्द महसूस कर रहे हैं और इस चोट के बारे में आज पता चलेगा. राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स के शॉट को रोकने के लिए अय्यर ने डाइव लगाया और टीम के लिए तीन रन बचाये, लेकिन इस दौरान उनका कंधे में चोट लग गई. वह मैदान के बाहर चले गये और धवन ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई.

मैच के बाद शिखर धवन ने कहा, ‘‘श्रेयस दर्द महसूस कर रहा है. हमें चोट के बारे में कल पता चलेगा. अच्छी बात यह है कि उनके कंधे में हरकत है.’’ आपको बता दें कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट खोकर 161 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 148 रन ही बना सकी.

इस रोमांचक जीत के बाद धवन ने कहा कि हमें अंदाजा था कि राजस्थान की बल्लेबाजी में गहराई नहीं है, ऐसे में हमारे पास अच्छा मौका था. उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी टीम की जीत का भरोसा था. हमें पता था कि उनकी बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई नहीं है. हम जानते थे कि उनके शीर्ष क्रम को जल्दी निपटाकर मैच पर पकड़ बना सकते हैं.’’

उन्होंने मैन ऑफ द मैच एनरिच नॉर्खिया और पहला मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास अनुभवी गेंदबाज हैं. एनरिच के रूप में शानदार तेज गेंदबाज है. तुषार ने भी चतुराई से गेंदबाजी की.’’

इस मुकाबले में नॉर्खिया ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि देशपांडे ने 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. नॉर्खिया ने इस दौरान 155-156 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी की.

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नॉर्खिया ने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में पता नहीं है कि मैंने 156 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी की है. यह सुनकर अच्छा लग रहा है. मैं तेज गेंदबाजी करते हुए स्टंप्स को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अच्छे कोच हैं. कागिसो रबाडा और दूसरे तेज गेंदबाजों के साथ काम करना अच्छा रहा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget