एक्सप्लोरर

CSK vs LSG: स्पिनर्स ने स्टोइनिस की खड़ी कर दी है खटिया, लखनऊ को कहीं लग न जाए चूना

IPL 2024 Marcus Stoinis: मार्कस स्टोइनिस आईपीएल 2024 में अभी तक लगभग फ्लॉप ही रही हैं. उन्होंने सिर्फ एक हाफ सेंचुरी लगाई है. वहीं बॉल से भी कमाल नहीं दिखा पाए हैं.

IPL 2024 Marcus Stoinis: लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था. वे 2022 से टीम का हिस्सा है और लगातार तीसरे सीजन में रिटने हुए हैं. लेकिन स्टोइनिस आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. अगर इस सीजन के परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो वे स्पिन के खिलाफ दिक्कत का सामना करते दिखे हैं. स्टोइनिस इस सीजन के 7 मैचों में 5 बार स्पिन के खिलाफ आउट हुए हैं.

स्टोइनिस ने इस सीजन के 7 मैचों में कुल 130 रन बनाए हैं. वहीं महज 2 विकेट लिए हैं. वे बैटिंग ऑलराउंडर हैं. लेकिन अपने रोल के हिसाब से कुछ खास नहीं कर पाए हैं. स्टोइनिस ने इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था. उन्होंने 58 रनों की पारी खेली थी. वहीं आरसीबी के खिलाफ 24 रन बनाकर आउट हो गए थे. वे पंजाब किंग्स के खिलाफ 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. केकेआर और दिल्ली के खिलाफ भी कुछ खास नहीं कर पाए थे.

स्पिनर्स ने पांच बार बनाया शिकार -

स्टोइनिस को इस सीजन में स्पिन के खिलाफ काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है. स्टोइनिस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्पिनर ने ही पवेलियन भेजा था. कुलदीप यादव ने उनका विकेट लिया था. आरसीबी के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने चलता किया था. पंजाब किंग्स के खिलाफ राहुल चाहर ने शिकार बनाया था. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हुए थे.

कैसा रहा है अब तक आईपीएल प्रदर्शन -

अगर स्टोइनिस के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 89 मैचों में 1608 रन बनाए हैं. इस दौरान 8 अर्धशतक लगाए हैं. स्टोइनिस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 89 रन रहा है. वे अपनी बॉलिंग के दम पर 41 विकेट भी ले चुके हैं. स्टोइनिस ने 2013 के 15 मैचों में 5 विकेट लिए थे. इसके साथ ही 408 रन बनाए थे. स्टोइनिस ने इस सीजन में 3 अर्धशतक लगाए थे. यह उनके लिए अभी तक का बेस्ट सीजन रहा था.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास तो बरसा वाइफ धनश्री का प्यार, जानें कैसे जाहिर की खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget