एक्सप्लोरर

KKR vs CSK मैच में एमएस धोनी ने लगाया 'शतक', बना दिया ऐसा रिकॉर्ड जो किसी ने नहीं बनाया

MS Dhoni IPL Record: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल इतिहास में वो कर दिया, जो अभी तक कोई नहीं कर पाया. ये रिकॉर्ड उन्होंने KKR vs CSK मैच में बनाया.

IPL 2025: एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हराया. धोनी की 18 गेंदों में 17 रनों की नाबाद पारी ऐतिहासिक रही, उन्होंने एक महारिकॉर्ड अपने नाम किया. वह ऐसा करने वाले आईपीएल के पहले खिलाड़ी भी बने.

180 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद ख़राब हुई थी. आधी टीम 60 रनों पर पवेलियन लौट गई थी, तब लगा था कि एक बार फिर टीम बुरी तरह हारने वाली है. डेवाल्ड ब्रेविस ने तब ताबड़तोड़ पारी खेलकर सीएसके के लिए जीत की उम्मीद जगाई, उन्होंने 25 गेंदों में 4 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 52 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला और एमएस धोनी के साथ पारी को आगे बढ़ाया. 

शिवम दुबे ने 40 गेंदों में 45 रन बनाए, वह 19वें ओवर में आउट हो गए थे. हालांकि वह सीएसके को जीत के करीब लेकर आ गए थे. अंतिम ओवर में 8 रन चाहिए थे, धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का मारा. तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने स्ट्राइक अंशुल कम्बोज को दी, जिन्होंने विजयी चौका लगाया.

एमएस धोनी ने रचा इतिहास

धोनी ने नाबाद पारी खेलकर आईपीएल में एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम किया. ये 100वीं बार था जब धोनी नॉट आउट होकर मैदान से बाहर लौटे.

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

सीएसके को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बना चुके धोनी ने दूसरी बार चेन्नई की कप्तानी वापस अपने हाथों में सौंपी, दरअसल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के बाद बाहर हो गए थे. उन्होंने आईपीएल में अभी तक खेले 274 मैचों की 241 पारियों में 5423 रन बनाए हैं. उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रनों का है. टूर्नामेंट में उन्होंने 24 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.

इस सीजन (IPL 2025) की बात करें तो धोनी ने 12 मैचों में 180 रन बनाए हैं. सीएसके के अब इस सीजन 2 मैच और बचे हुए हैं. चेन्नई का अगला मैच 12 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ और अंतिम मैच गुजरात टाइटंस के साथ 18 मई को है. सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget