एक्सप्लोरर

Aamir Khan पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार, IPL में मांगा चांस तो रवि शास्त्री ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Bollywood Actor Aamir Khan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वह आईपीएल टीमों में से किसी एक के लिए खेलने का मौका मांग रहे है. इस पर रवि शास्त्री ने कहा- वह नेट में अच्छे दिखते हैं.

IPL 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टूर्नामेंट में अब तक 68 मुकाबले खेले जा चुके हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस, केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई हैं. इस बीच बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह आईपीएल टीमों में से किसी एक के लिए खेलने का मौका मांग रहे है.

स्टार स्पोर्ट्स ने भी इस अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट से इसका रिएक्शन वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एंकर ने रवि शास्त्री से पूछा कि क्या आमिर को आने वाले आईपीएल में मौका मिलेगा? इसके जवाब में पूर्व भारतीय कोच कहते हैं, "वह नेट में अच्छे दिखते हैं. हालांकि, उनके फुटवर्क पर कुछ समय बिताने की जरूरत है, लेकिन उन्हें किसी भी टीम में मौका मिल जायेगा."

रवि शास्त्री के जवाब पर आमिर खान का रिएक्शन

रवि शास्त्री के जवाब पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने कहा- "रवि, मैं थोड़ा निराश हूं, कि आपको मेरा फुटवर्क पसंद नहीं आया. मुझे लगता है कि आपने लगान नहीं देखी है... अब मुझे फिर से देखिए...मुझे लगता है कि वो हर टीम लकी होगी जिसमें मैं रहूंगा...मेरी अच्छी तरह से सिफारिश कीजिए, यह मजेदार होगा."

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं थी. शास्त्री ने अतरंगी ड्रेस में एक के बाद एक तीन फोटो ट्वीट किए. इन फोटो में शास्त्री का नया अंदाज देखा जा सकता है. ट्वीट की गई पहली फोटो उन्होंने काला चश्मा, जैकेट पहनी है और वह गले में चेन डाले हुए हैं. शास्त्री ने इसके कैप्शन में लिखा- 'गुड मॉर्निंग' वैकल्पिक होता है, जब आप सोते ही नहीं हैं.

कुछ ही समय बाद पूर्व हेड कोच ने एक और तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरा परिवार मुंबई में रहती है और मैं मोमेंट में रहता हूं.' पूर्व भारतीय हेड कोच शास्त्री यहीं नहीं रुके और कुछ ही समय बाद उन्होंने तीसरी तस्वीर भी शेयर की. इस तस्वीर में उन्होंने गुलाबी रंग का कोट पहना था. फोटो में उनके साथ एक बुजुर्ग महिला भी नजर आ रही थी. इस फोटो के कैप्शन में शास्त्री ने लिखा, 'उसके डीएम में हैं. वह मेरी वीआईपी गेस्टलिस्ट में हैं.'

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: प्लेऑफ के मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंची लखनऊ की टीम, सामने आया ये वीडियो

IPL 2022: धोनी के संन्यास न लेने पर सामने आया वसीम जाफर का रिएक्शन, शेयर किया ये खास वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget