एक्सप्लोरर

प्लेऑफ की रेस से बाहर होते ही राजस्थान रॉयल्स के फिल्डिंग कोच याग्निक ने दिया बड़ा बयान, हर तरफ होने लगी चर्चा

Rajasthan Royals Out From Playoff Race: राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में केवल छह अंक हैं और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को उसे यहां 100 रन से हराया.

Rajasthan Royals Out From Playoff Race:  राजस्थान रॉयल्स की इस सत्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें समाप्त हो गई है लेकिन उसके क्षेत्ररक्षण कोच दिशांत याग्निक ने कहा कि मेगा नीलामी से पहले जोस बटलर और ट्रेंट बोल्ट जैसे सुपरस्टार को रिलीज करने की आलोचना के बावजूद उनकी टीम युवाओं का समर्थन करना जारी रखेगी.

राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में केवल छह अंक हैं और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को उसे यहां 100 रन से हराया.

रॉयल्स की टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जिनमें आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं, लेकिन उसे इंग्लैंड के सीमित ओवरों के पूर्व कप्तान बटलर और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बोल्ट की बड़ी कमी खल रही है.

याग्निक से जब पिछले साल की टीम और इस साल की टीम के बीच अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘स्टार (खिलाड़ियों) के बारे में आपके प्रश्न में एक बड़ा मुद्दा है. जब भी कोई नया खिलाड़ी आता है, तो वह स्टार नहीं होता है, लेकिन उसे स्टार बनाया जाता है.’’

उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले साल हमारे पास जो खिलाड़ी थे, जब वे टीम में आए तो वे स्टार नहीं थे, लेकिन वे स्टार बन गए और अब जो खिलाड़ी हमारी टीम में हैं, हम उन्हें स्टार बनाएंगे. हम सुपरस्टार खरीदते नहीं हैं, हम सुपरस्टार बनाते हैं और यही हमारा मुख्य उद्देश्य है.’’

रॉयल्स पिछले साल 14 मैचों में 17 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी खाता भी नहीं खोल पाए जबकि जायसवाल ने 13 रन बनाए.रॉयल्स की टीम 218 रन का पीछा करते हुए 117 रन पर आउट हो गई.

याग्निक ने कहा, ‘‘वैभव सूर्यवंशी को देखिए, जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे (गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी के दौरान) तो हर कोई खुश था. दर्शक खुश थे और हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी स्टार बन जाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘समय आ गया है कि आप इससे आगे की सोचें. जब आपके पास (स्टार खिलाड़ी) नहीं है, तो आपको इसे भूल जाना होगा और आगे बढ़ना होगा. हमारे पास वैभव, यशस्वी जायसवाल हैं। संजू सैमसन हमारे कप्तान हैं. हम इस टीम के साथ आगे बढ़ेंगे और जीतकर दिखाएंगे.’’

इस बीच मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने स्वीकार किया कि जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी करने से उनका काम आसान हो जाता है.

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप विश्व स्तरीय गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो आपके लिए काम आसान हो जाता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विश्व स्तरीय गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी करने से मुझे मदद मिल रही है और जब आप एक इकाई के रूप में गेंदबाजी करते हैं, तो दूसरी टीम के लिए भी यह मुश्किल हो जाता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget