एक्सप्लोरर

Arjun Tendulkar: अब बल्लेबाजी में भी अर्जुन तेंदुलकर ने पिता सचिन को पछाड़ा, इस मामले में निकले आगे

Arjun Tendulkar IPL batting Debut: अर्जुन तेंदुलकर को बीती रात (25 अप्रैल) पहली बार IPL में बल्लेबाजी का मौका मिला. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए.

Arjun Tendulkar IPL Records: सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन जब पिछले IPL सीजन में पूरे वक्त बेंच पर बैठे रहे थे, तब भी वह सुर्खियों में रहते थे और अब जब वह लगातार मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 का हिस्सा बन रहे हैं तो भी हर मैच के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं. कभी अपने आईपीएल डेब्यू को लेकर, कभी अपने पहले विकेट को लेकर तो कभी एक ओवर में 31 रन लुटाने को लेकर वह चर्चा में रहे. अब इस बार वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर ट्रेंड कर रहे हैं. बीती रात उन्हें पहली बार IPL में बल्लेबाजी का मौका मिला और यहां उन्होंने एक मामले में पिता सचिन को भी पीछे छोड़ दिया.

गुरुवार (25 अप्रैल) रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर में पीयूष चावला आउट हो गए. इसके बाद IPL में पहली बार अर्जुन तेंदुलकर बल्ले के साथ मैदान पर उतरे. उन्होंने 9 गेंद पर 13 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने छक्का भी जड़ा. वह 20वें ओवर में मोहित शर्मा का शिकार बने. यहां आउट होने से पहले वह सचिन तेंदुलकर के डेब्यू मैच में स्कोर से एक कदम आगे निकल गए.

IPL बैटिंग डेब्यू में सचिन से एक रन ज्यादा बनाया
सचिन तेंदुलकर ने IPL 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेब्यू किया था. इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए वह महज 12 रन पर आउट हो गए थे. यानी अर्जुन ने IPL बैटिंग डेब्यू में अपने पिता से एक रन ज्यादा बनाया. इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर ने जब आईपीएल में पहला विकेट चटकाया था, तब भी उन्होंने सचिन को पछाड़ दिया था. दरअसल, सचिन ने IPL के 6 सीजन खेले और गेंदबाजी भी खूब की लेकिन उन्हें कभी विकेट नहीं मिला था. ऐसे में जब अर्जुन ने विकेट हासिल किया तो सचिन यह कहते हुए नजर आए थे कि आखिरकार किसी तेंदुलकर के नाम अब IPL में विकेट भी दर्ज हो गया है. अर्जुन ने IPL डेब्यू के साथ भी एक रिकॉर्ड बनाया था. सचिन और अर्जुन पहली पिता-पुत्र की जोड़ी है जो IPL खेली है.

गेंदबाजी में अर्जुन की जबरदस्त वापसी
अर्जुन ने इस मैच में गेंदबाजी में जबरदस्त वापसी की. उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी करते हुए महज 9 रन खर्च किए और रिद्धिमान साहा को पवेलियन भी भेजा. बता दें कि पिछले मुकाबले में अर्जुन को एक ही ओवर में 31 रन पड़ गए थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपने तीसरे ओवर में जब उन्हें पहली ही गेंद पर छक्का पड़ा तो वह दबाव में ऐसे बिखर गए थे कि कुल 31 रन खर्च कर बैठे थे.

यह भी पढ़ें...

Watch: SRH ने किया था ड्रॉप, अब जब उसी के खिलाफ जीते तो खूब झूमे वॉर्नर; सोशल मीडिया पर भी खूब आए रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget