एक्सप्लोरर

IPL: क्या अगले सीज़न में CSK की कप्तानी नहीं करेंगे एमएस धोनी? सीईओ ने दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के अगले सीज़न में कप्तानी रहेंगे या नहीं इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. इस बीच टीम के सीईओ ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी के लिए एक भयावह सपना साबित हुआ है. आईपीएल के इतिहास में पहली बार चेन्नई प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही है. इस सीज़न में अभी तक टीम ने 12 मैचों में सिर्फ चार मैच जीते हैं और वो प्वाइंट टेबल में सबसे निचले यानी आठवें नंबर पर है.

चेन्नई के इस प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट जगत में धोनी की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. क्रिकेट के कई जानकारों का कहना है कि माही आईपीएल के अगले सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे. इस बीच इस मुद्दे पर टीम के सीईओ ने बड़ा बयान दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि एमएस धोनी आईपीएल 2021 में भी टीम का नेतृत्व करेंगे. वह हमें तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी जिता चुके हैं. यह पहला ऐसा साल है, जब हम प्ले ऑफ में नहीं पहुंचे हैं. एक खराब साल का मतलब यह नहीं कि सबकुछ बदल जाएगा."

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 के आगाज़ से पहले ही टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था. सीईओ का कहना है कि इसी कारण टीम का संतुलन बिगड़ गया.

उन्होंने कहा कि हम अपने क्षमता के हिसाब से इस सीजन में नहीं खेल सके. हम ऐसे मैच हारे, जो हमें जीतने चाहिए थे. रैना और भज्जी के नाम वापस लेने से टीम का संतुलन बिगड़ गया.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2020 में अभी दो मैच और खेलने हैं. उसका अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है, जो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget