एक्सप्लोरर

IPL सीजन 12 : वार्नर के 81 रनों की पारी के दम पर हैदराबाद ने पंजाब दो 45 रनों से हराया, कायम रखीं अंतिम 4 की उम्मीदे

पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने 56 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 79 रन बनाए, लेकिन वह दूसरे छोर से समर्थन के लिए जूझते रहे. निकोलस पूरन ने 10 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने एक बेहतरीन कैच लेकर उन्हें बाहर भेज दिया.

हैदराबाद: किंग्स इलेवन पंजाब को सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने डेविड वार्नर (81) की बेहतरीन पारी के दम पर पंजाब को 213 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, लेकिन पंजाब निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 167 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही हैदराबाद के 12 मैचों में छह जीत, छह हार के साथ 12 अंक हो गए हैं और वह अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. हैदराबाद की टीम चौथे स्थान पर है.

पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने 56 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 79 रन बनाए, लेकिन वह दूसरे छोर से समर्थन के लिए जूझते रहे. हैदराबाद के लिए खलील अहमद और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए. संदीप शर्मा को दो सफलताएं मिलीं. मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को 11 के कुल स्कोर बड़ा झटका लगा. खलील अहमद ने क्रिस गेल (4) को पवेलियन भेज दिया. गेल के जाने के बाद राहुल और मयंक अग्रवाल (27) ने दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की. मयंक 71 के कुल स्कोर पर राशिद की गेंद पर विजय शंकर द्वारा लपके गए.

निकोलस पूरन ने 10 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने एक बेहतरीन कैच लेकर उन्हें बाहर भेज दिया. यहां से पंजाब की उलटी गिनती शुरू हो गई. राशिद खान ने डेविड मिलर (11) और कप्तान रविचंद्रन अश्विन (0) को आउट कर मेहमान टीम को दबाव में ला दिया.

राहुल एक छोर पकड़े हुए थे और उनके साथ थे अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे प्रभसिमरन सिंह. यह दोनों हालांकि बढ़ती रनगित के मुताबिक रन नहीं कर पाए. राहुल ने 19वें ओवर में खलील का दूसरा शिकार बने. आखिरी ओवर की पहली गेंद पर संदीप ने प्रभसिमरन को भी पवेलियन भेज दिया. उन्होंने 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए. संदीप ने आखिरी ओवर में मुजीब उर रहमान को खाता नहीं खोलने दिया.

इससे पहले, बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर हैदराबाद बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर ही 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 212 रन बना पाने में सफल रही. इसमें अहम योगदान सलामी बल्लेबाज वार्नर का रहा जिन्होंने 56 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली. वार्नर का यह इस सीजन का आखिरी मैच था. वह विश्व कप टीम के साथ जुड़ने के लिए आस्ट्रेलिया रवाना हो रहे हैं.

वार्नर ने रिद्धिमान साहा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवरों में 78 रन जोड़े. पंजाब के कप्तान अश्विन ने साहा को आउट किया. साहा ने 13 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की सहायता से 28 रन बनाए. साहा के जाने के बाद वार्नर को मनीष पांडे का साथ मिला. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई. रविचंद्रन अश्विन ने ही पांडे को 160 के कुल स्कोर पर आउट किया. पांडे ने 25 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की सहायता से 36 रन बनाए.

पांडे ने ड्रेसिंग में रूम में अच्छे से सांस भी नहीं ली होगी कि अश्विन ने तीन रन बाद वार्नर को पवेलियन भेज दिया. अंत में मोहम्मद नबी ने 10 गेंदों पर 20, कप्तान केन विलियम्सन ने सात गेंदों पर 14 रन बनाए. विजय शंकर सात और अभिषेक शर्मा पांच रन बनाकर नाबाद रहे. अश्विन और शमी ने दो-दो विकेट लिए. लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन और अर्शदीप को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Fifa World Cup 2026 Final: फाइनल से पहले स्पेन की बढ़ी चिंता, दो स्टार खिलाड़ी इंजर्ड, क्या खेल पाएंगे?
फीफा विश्वकप फाइनल से पहले स्पेन की बढ़ी चिंता, दो स्टार खिलाड़ी इंजर्ड, क्या खेल पाएंगे?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget