एक्सप्लोरर
IPL: कमाई के मामले में धोनी-रोहित से काफी पीछे हैं किंग कोहली
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 06 Apr 2018 09:18 PM (IST)
1/8

विदेशी खिलाड़ियों में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स सर्वाधिक (69.51 करोड़ रूपये की) कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं. उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन (69.13 करोड़ रूपये) का नंबर आता है. वैसे अभी तक कुल 268 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल से जुड़े हैं और उन्हें अनुबंध के तौर पर लगभग 19.30 अरब रूपये मिले हैं.
2/8

आईपीएल के 11 सालों में खिलाड़ियों के वेतन पर फ्रेंचाइजी टीमों ने लगभग 4,284 रूपये से अधिक खर्च किए हैं. इस दौरान कुल 694 क्रिकेटरों के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए गए. इनमें 426 भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं जिन्होंने लगभग 23.54 अरब रूपये का कन्ट्रैक्ट अनुबंध हासिल किया है जो कि आईपीएल में खिलाड़ियों के कुल वेतन का लगभग 55 प्रतिशत है.
3/8

भारतीय कप्तान ने आईपीएल से अभी तक 92.20 करोड़ रूपये कमाए हैं. उनके बाद युवराज सिंह (83.60 करोड़ रूपये) और सुरेश रैना (77.74 करोड़ रूपये) का नंबर आता है.
4/8

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार 2008 में आईपीएल की शुरूआत से लेकर अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की तरफ से खेलने वाले कोहली कमाई की इस रैंकिंग में गौतम गंभीर (94.62 करोड़ रूपये) के बाद चौथे नंबर पर हैं.
5/8

प्रोफेशनल प्लेयर्स के सैलरी डिजिटल काउंट करने वाले ‘मनीबॉल’ से यह गणना की गयी है जिसकी रिपोर्ट इंडियास्पोर्ट.सीओ ने जारी की है.
6/8

धोनी के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है जिन्होंने आईपीएल से अब तक 101.60 करोड़ रूपये अपनी जेब में डाले हैं.
7/8

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में कुल सैलरी 107.84 करोड़ रूपये है और वह कमाई करने के मामले में सबसे आगे हैं.
8/8

अगर आप भी यह सोचते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई भारतीय कप्तान विराट कोहली ने की है तो आप गलत हैं, क्योंकि केवल महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ही दो ऐसे क्रिकेटर हैं जो अभी तक इस टी20 लीग से कमाई करने के मामले में एक अरब रूपये के आंकड़े को पार कर पाए हैं.
Published at : 06 Apr 2018 09:00 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
स्पोर्ट्स
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
स्पोर्ट्स
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
स्पोर्ट्स
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह























