एक्सप्लोरर

आईपीएल की वजह से आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं कर रहे स्लेजिंग: वीरेंदर सहवाग

आईपीएल की वजह से आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं कर रहे स्लेजिंग: वीरेंदर सहवाग
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अनुबंध पर नजर होने के कारण विराट कोहली और बाकी के भारतीय खिलाड़ियों पर छीटाकशी नहीं कर रहे हैं. सहवाग ने कहा कि हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने अपना ये रूप तब भी नहीं दिखाया जब वे सीरीज 0-3 से हार चुके थे और 1-4 से हारने के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं कहा. सहवाग ने मंगलवार को एक निजी चैनल के शो में कहा, "ऑस्ट्रेलिया ने कोहली एंड कंपनी से बदजुबानी इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं धनलक्ष्मी (आईपीएल अनुबंध) उनके हाथ से न निकल जाए. उन्हें डर था कि बदसलूकी की वजह से वे अगले साल होने वाले आईपीएल की मोटी कमाई से हाथ धो बैठ सकते हैं." सहवाग ने कहा, "वे (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी) अगले साल होने वाली आईपीएल नीलामी से डरे हुए हैं. अगर उन्होंने वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी की होती तो टीमें उन पर बोली लगाने के पहले कई बार सोचतीं..उनके बदले व्यवहार का यह भी एक कारण हो सकता है." पिछले कुछ वर्षो में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त प्रतिद्वंदिता देखने को मिली है. जीत के लिए जहां दोनों टीमें अपना सारा दमखम लगा देती हैं, वहीं कभी-कभी खिलाड़ी भी आपे के बाहर हो जाते हैं. इसी साल जब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी, तब भी जुबानी जंग मैदानी जंग से कम नहीं थी. बेंगलुरू में दूसरे टेस्ट के दौरान तब विवाद खड़ा हो गया था जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पगबाधा आउट दिए जाने के बाद डीआरएस लें या न लें, इसके लिए ड्रेसिंग रुम की तरफ देखने लगे थे. तब स्मिथ ने अपनी सफाई में कहा था कि उस समय उनका दिमाग कुंद हो गया था. मामला इतना गंभीर हो गया था कि आईसीसी को हस्तक्षेप करके मामला शांत करना पड़ा था. लेकिन, अमूमन आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले कंगारू हालिया वनडे सीरीज में एकदम बेरंग और आत्मविश्वास से खाली दिखे. सहवाग ने कहा 'दिमाग कुंद' होने की घटना ने इस बार ऑस्ट्रेलिया को खामोश रखा. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में खेल रही थी क्योंकि उसके पास वे तमाम बड़े खिलाड़ी नहीं थे जो कभी टीम में हुआ करते थे. उनकी टीम दो तीन खिलाड़ियों पर निर्भर है. डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और एरॉन फिंच. इन तीन खिलाड़ियों में से स्मिथ कुछ खास नहीं कर पाए. इसके अलावा टेस्ट सीरीज के दौरान हुई बदतमीजी, खासकर दिमाग कुंद होने वाली घटना, और उसे लेकर स्मिथ की आलोचना की वजह से भी ऑस्ट्रेलिया पर दबाव पड़ा." भारत ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात दी. दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज सात अक्टूबर से शुरू हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget