एक्सप्लोरर

IPL नीलामी आज, 352 खिलाड़ियों की लगेगी बोली

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए आज बेंगलुरु में होने वाली नीलामी में 352 खिलाड़ियों की बोली लगेगी. इन खिलाड़ियों की सूची में 62 बल्लेबाज, 117 गेंदबाज, 148 हरफनमौला खिलाड़ी और 30 विकेटकीपर हैं. इस नीलामी में 227 ऐसे नए खिलाड़ी हैं, जो बड़े स्तर पर शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं. इसमें पांच खिलाड़ी अफगानिस्तान के हैं.

बेंगलुरु में आज होने वाली इस नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 23.1 करोड़ रुपये की राशि के साथ उतरेगी. इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स 19.75 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब 23.35 करोड़, मौजूदा विजेता सनराइजर्स हैदराबाद 20.9 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 17.8 करोड़, राइजिंग पुणे सनराइजर्स 17.5 करोड़, गुजरात लॉयन्स 14.35 करोड़ और मुंबई इंडियन्स की टीम 11.5 करोड़ रुपये की राशि के साथ उतरेगी.

इस नीलामी में सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी आधार कीमत दो करोड़ रुपये रखी गई है. इसमें भारत के इशांत शर्मा और इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन, क्रिस वोक्स, आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन, पैट कमिंस और श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज भी शामिल हैं. इसके अलावा 15 अन्य खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस रेट एक से 1.5 करोड़ रुपये के बीच है.

मैथ्यूज दो बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स, अब भंग की जा चुकी पुणे वॉरियर्स इंडिया और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल चुके हैं. पुणे और दिल्ली के लिए खेलते हुए मैथ्यूज को पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दी गई थी.

सभी की नजरें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके जॉनसन पर होंगी. उनके पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है. पिछले सत्र में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेल चुके इशांत पर कौनसी टीम दांव खेलेगी, यह देखना भी दिलचस्प होगा. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रैंट बाउल्ट, इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयर्सटो, वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर की आधार कीमत 1.5 करोड़ रुपये रखी गई है.

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन, इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन और भारत के इरफान पठान पर भी निगाहें होंगी. भारतीय खिलाड़ियों में बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, प्रज्ञान ओझा, इरफान पठान, नाथू सिंह, मनोज तिवारी, कर्ण शर्मा, वरुण आरोन और राहुल शर्मा पर अधिक बोली लगने की उम्मीद है.

इस नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि व्यवस्थापकों की समिति (सीओए) ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि बोर्ड के उपाध्यक्ष सी. के. खन्ना, अमिताभ चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी या आईपीएल संचालन समिति के पूर्व कर्मचारी, जो बीसीसीआई के सदस्य रहे हैं, वे सभी इस नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे.

एक बयान में कहा गया कि आईपीएल संचालन समिति के अन्य सदस्यों के सम्मान के तहत केवल वहीं सदस्य आईपीएल के दसवें संस्करण की नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी आदेशों के तहत निकाला नहीं गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप की 3 सबसे हॉट हसीनाएं, गोल पड़ते ही इन्हें देखने लगते हैं लोग; आपकी भी नहीं हटेगी नजर
FIFA वर्ल्ड कप की 3 सबसे हॉट हसीनाएं, गोल पड़ते ही इन्हें देखने लगते हैं लोग; नहीं हटेगी नजर
'14 नहीं 22 साल का है', वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बेतुका बयान; मच गया बवाल
'14 नहीं 22 साल का है', वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बेतुका बयान
बांग्लादेश के खिलाफ खराब फील्डिंग से शर्मसार हुई टीम इंडिया, पावरप्ले में छोड़े इतने कैच; बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
बांग्लादेश के खिलाफ खराब फील्डिंग से शर्मसार हुई टीम इंडिया, पावरप्ले में छोड़े इतने कैच; बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
IND vs IRE 1st T20: पहले टी20 में ऐसी होगी भारत और आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत और आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget