एक्सप्लोरर

IPL 2021: मोईन अली का बड़ा खुलासा, बताया क्यों MS धोनी की कप्तानी में खेलना चाहता है हर क्रिकेटर

मोईन आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई इंडियन प्रीमियर के आगामी संस्करण के लिये पूरी तरह तैयार हैं. हालांकि सीएसके का पिछले सीजन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. चेन्नई पिछले सीजन पॉइंट टेबल में सातवें स्थान पर रही थी. इस बार चेन्नई की टीम में मोईन अली भी खेलते नजर आएंगे. मोईन आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

बता दें कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को 7 करोड़ में फ्रैंचाइज़ी द्वारा खरीदा गया था. हाल ही में एक बातचीत के दौरान, मोईन अली ने अपने विचार साझा किए कि एमएस धोनी इतने उच्च श्रेणी के कप्तान क्यों हैं. इंग्लैंड के ऑलराउंडर भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीरज के लिए राष्ट्रीय टीम के साथ थे.

पुणे में दौरा समाप्त होने के बाद मोईन सीएसके की टीम के साथ जुड़ गए हैं. फ्रैंचाइज़ी ने उस पर जितना पैसा खर्च किया है, उसे देखते हुए लग रहा है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में अधिकतर मैचों में अवसर दिया जाएगा. 33 वर्षीय ने कहा कि उन्होंने धोनी के नेतृत्व में खेलने वाले कई खिलाड़ियों के साथ बात की है, जिनमें से सभी ने कहा है कि सीएसके के कप्तान ने उन्हें अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद की है. उन्होंने आगे कहा कि हर खिलाड़ी को धोनी की कप्तानी में खेलने की इच्छा होती है.

मोईन ने आगे कहा कि मैंने उन प्लेयर्स से बात की है जो धोनी के अंडर खेल चुके हैं और वह मुझे बताते हैं कि वह अपने खेल को कैसे बेहतर बनाता है. मेरा मानना ​​है कि एक महान कैप्टन ऐसा करता है.

इंग्लिश ऑलराउंडर ने आगे कहा कि सीएसके में मजबूत लीडर और कोच हैं जो खिलाड़ियों से दवाब दूर करते हैं. फ्रैंचाइज़ी में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग 2009 से मुख्य कोच हैं, जबकि एमएस धोनी ने 2008 के बाद से टीम का नेतृत्व किया है. मैं अपनी टीम के मौजूद खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं.

चेन्नई आईपीएल 2020 उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना सीज़न शुरू करेगी. इस मुकाबले पर सभी क्रिकेट फैन्स की नजरें टिकी होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget