एक्सप्लोरर

IPL 2020: क्या अगले साल आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे एमएस धोनी? माही ने दिया ये जवाब

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच से पहले एमएस धोनी ने साफ कर दिया है कि वह आईपीएल 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते दिखेंगे.

IPL 2020: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास नहीं लेंगे और अगले साल भी इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे.

आइपीएल 2020 में अपना आखिरी मैच खेल रहे धोनी से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे मैच में टॉस के दौरान जब कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने पूछा कि क्या चेन्नई के लिए आपका ये आखिरी आईपीएल मैच है? तो धोनी ने इस सवाल के जवाब में कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं."

धोनी के इस जवाब से साफ हो गया है कि वह आईपीएल 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे. धोनी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी इस साल अगस्त में कहा था कि धोनी 2021 और 2022 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलेंगे.

गौरतलब है कि धोनी ने इस साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार का आईपीएल, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ धोनी का आखिरी आईपीएल होगा. तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार आईपीएल के प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है.

धोनी 2010, 2011 और 2018 में चेन्नई को आईपीएल खिताब दिला चुके हैं. इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम चार बार उपविजेता भी रही है. धोनी आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

हालांकि, धोनी के लिए आईपीएल 2020 कुछ खास नहीं रहा है. इस सीज़न में अब तक धोनी ने 25.00 की औसत और 116.27 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget