एक्सप्लोरर

IPL 2020: हार से टूटा धोनी के सब्र का बांध, इन्हें ठहरा दिया जिम्मेदार

IPL 2020: धोनी की टीम मैच के आखिरी 10 ओवर तक एकतरफा जीत की ओर आगे बढ़ रही थी. लेकिन टीम के हिस्से 10 रन से हार ही आई.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने फैंस को एक बार फिर से निराश किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मजबूत स्थिति में होने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिर में 10 रन से मैच गंवा दिया है. सीएसके की यह इस सीजन में अब तक खेले गए 6 मैच में चौथी हार है. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हार का ठिकरा बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन पर फोड़ा है.

केकेआर ने सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (81) के शानदार अर्धशतक की बदौलत 167 रन बनाए. जिसके जवाब में सीएसके शेन वाटसन (50) के अर्धशतक और अंबाती रायुडू (30) के साथ दूसरे विकेट की उनकी 69 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी.

सुपरकिंग्स की टीम एक समय 10 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी लेकिन सुनील नारायण 31 रन पर एक विकेट, वरूण चक्रवर्ती 28 रन पर एक विकेट और आंद्रे रसेल 18 रन पर एक विकेट ने आखिरी 10 ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर की वापसी करवाई और जीत दिला दी.

धोनी ने कहा, ''बीच के ओवरों में उन्होंने दो या तीन ओवर काफी अच्छे फेंके. हमने इस दौरान विकेट गंवाए. अगर आखिरी ओवर्स में हमारी बल्लेबाजी बेहतर होती तो नतीजा अलग हो सकता था. शुरुआत में हमने नई गेंद से काफी रन दे दिए. कर्ण शर्मा ने काफी अच्छी गेंदबाज की. गेंदबाजों ने उन्हें 167 पर रोक दिया लेकिन बल्लेबाजों ने हमें निराश किया.''

उन्होंने कहा, ''अंतिम ओवरों में अगर आखिरी ओवर को छोड़ दिया जाए तो हम बाउंड्री नहीं लगा पाए और ऐसी स्थिति में आपको कुछ नया करना होता है. अगर कोई छोटी गेंद कर रहा है तो आपको बाउंड्री जड़ने के तरीके ढूंढने होते हैं.''

बता दें कि सीएसके ने मुंबई को हराकर इस सीजन में जीत के साथ आगाज किया था. लेकिन उसके बाद टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद सीएसके ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से मात देकर शानदार वापसी की. लेकिन बुधवार को खेले गए मुकाबले में एक बार फिर से टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया.

नॉन-स्ट्राइक पर ज्यादा बाहर निकले वाले बल्लेबाजों को लेकर पोटिंग उठा सकते हैं ये कदम, अश्विन ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन थे, जानिए किसके नाम रही थी ऑरेंज कैप?
IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन थे, जानिए किसके नाम रही थी ऑरेंज कैप?
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल, दहशत में लोग
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल, दहशत में लोग
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget