एक्सप्लोरर

IPL 2020 SRH vs RCB: आरसीबी की सनराइजर्स पर जीत, चमके पडिक्कल और चहल

आईपीएल 2020 के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया. कोहली की आरसीबी ने पहले खेलते हुए देवदत्त पड्डिकल और एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 163 रन बनाए थे. इसके जवाब में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम 19.4 ओवरों में 153 रन पर सिमट गई.

दुबई: युवा देवदत्त पडिक्कल और अनुभवी एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों के बाद युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की.

पडिक्कल ने 42 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाये आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे पडिक्कल ने 42 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाये जबकि डिविलियर्स ने 30 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं. पारी के शुरू और पारी के आखिर में खेली गयी इन पारियों से आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 163 रन बनाये.

इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर आउट हो गयी. जॉनी बेयरस्टॉ (43 गेंदों पर 61 रन, छह चौके, दो छक्के) और मनीष पांडे (33 गेंदों पर 34, तीन चौके, एक छक्का) ने दूसरे विकेट के लिये 71 रन जोड़े.

एक समय सनराइजर्स का स्कोर दो विकेट पर 121 रन था लेकिन उसने आखिरी आठ विकेट 26 गेंद और 32 रन के अंदर गंवा दिये. चहल ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये और विकेटों के पतन की शुरुआत की. शिवम दुबे (15 रन देकर दो) और नवदीप सैनी (25 रन देकर दो) ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की.

दूसरे ओवर में ही गिर गया था डेविड वार्नर का विकेट सनराइजर्स ने दूसरे ओवर में ही कप्तान डेविड वार्नर (छह) का विकेट गंवा दिया था जो दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए. बेयरस्टॉ और पांडे दोनों ने ढीली गेंदों का इंतजार करके लंबे शॉट खेलकर पारी को संवारा.

बेयरस्टॉ को 40 और 44 रन के निजी योग पर जीवनदान मिले. उन्होंने इसका फायदा उठाकर उमेश यादव की गेंद पर करारा चौका लगाकर 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक और टीम का शतक पूरा किया. इस बीच हालांकि आरसीबी के तुरूप के इक्के चहल ने पांडे को आसान कैच देने के लिये मजबूर किया.

उमेश यादव ने चार ओवर में दिए 48 रन उमेश यादव ने गेंदबाजी में निराश किया और चार ओवर में 48 रन लुटाये. बेयरस्टॉ ने शुरू से उन्हें निशाने पर रखा. चहल ने अपने आखिरी ओवर में बेयरस्टॉ को लेग ब्रेक और फिर विजय शंकर को गुगली पर बोल्ड करके पासा पलट दिया जिसके बाद सनराइजर्स की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी.

सनराइजर्स को भारी पड़ा मिशेल मार्श का चोटिल होना मिशेल मार्श का चोटिल होना सनराइजर्स को भारी पड़ा क्योंकि प्रियम गर्ग (12) ने अनुभवहीनता के कारण अपना विकेट गंवाया और अभिषेक शर्मा (सात) रन आउट होने के साथ राशिद खान को चोटिल भी कर गये. मार्श बल्लेबाजी के लिये आये लेकिन तुरंत ही आउट होने के बाद लड़खड़ाते हुए पवेलियन लौटे.

इससे पहले पडिक्कल ने पहले ओवर से ही आत्मविश्वास दिखाया. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को सम्मान दिया लेकिन दूसरे छोर से गेंदबाजों को निशाने पर रखकर मैदानों के चारों तरफ दर्शनीय शॉट लगाये. उन्होंने और फिंच ने पहले विकेट के लिये 90 रन जोड़े लेकिन सनराइजर्स के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की जबकि मार्श टखना मुड़ जाने के कारण केवल चार गेंद कर पाये थे.

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक जड़ने वाले पडिक्कल ने आईपीएल में भी यह कारनामा किया. उन्होंने अभिषेक की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर चौका जड़कर अपना पचासा पूरा किया. राशिद इसे कैच में बदल सकते थे लेकिन वह गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाये.

विजय शंकर ने झटका पडिक्कल का विकेट

आखिर में विजय शंकर ने पडिक्कल को बोल्ड किया तो अभिषेक शर्मा ने अगले ओवर की पहली गेंद पर आरोन फिंच (27 गेंदों पर 29, एक चौका, दो छक्के) को पगबाधा आउट करके सनराइजर्स में जोश भरा. फिंच ने विजय शंकर और राशिद खान पर छक्के लगाये.

कप्तान विराट कोहली (13 गेंदों पर 14 रन) और डिविलियर्स की मौजूदगी के बावजूद चार ओवर तक गेंद सीमा रेखा तक नहीं पहुंची. कोहली ने लंबा शॉट खेलने के प्रयास में ही सीमा रेखा पर कैच दिया. डिविलियर्स ने 19वें ओवर में संदीप शर्मा पर लगातार दो छक्के लगाये और फिर रन आउट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया. भुवनेश्वर ने पारी की अंतिम चार गेंदों पर केवल एक रन दिया.

IPL 2020 SRH vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ हार से निराश हैं डेविड वॉर्नर, मैच के बाद बताया कहां हुई गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें पूरा शेड्यूल 
वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें शेड्यूल 
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा

वीडियोज

Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget