एक्सप्लोरर

IPL 2020 SRH vs RCB: बैंगलोर ने जीत के साथ की सीज़न की शुरुआत, हैदराबाद को 10 रनों से दी मात

आईपीएल 2020 के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया.

IPL 2020 SRH vs RCB: आईपीएल 2020 के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया. कोहली की आरसीबी ने पहले खेलते हुए देवदत्त पड्डिकल और एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 163 रन बनाए थे. इसके जवाब में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम 19.4 ओवरों में 153 रन पर सिमट गई.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को आरोन फिंच और देवदत्त पड्डिकल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 90 रन जोड़े. देवदत्त ने 56 और फिंच ने 29 रनों की पारी खेली. पड्डिकल ने जहां आठ चौके लगाए, वहीं फिंच ने एक चौका और दो छक्के जड़े.

इसके बाद कप्तान कोहली सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने. अंत में एबी डिविलियर्स ने 30 गेंदो में 51 रनों की पारी खेलकर टीम को 160 के पार पहुंचाया. एबी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए. वहीं हैदराबाद के लिए नटराजन, विजय शंकर और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट झटका.

इसके बाद आरसीबी से मिले 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को 18 रनों के स्कोर पर वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा. वॉर्नर छह रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद मनीष पांडे 34 और जॉनी बेयरस्टो 61 ने दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. एक समय हैदराबाद ने 15 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए थे, लेकिन बेयरस्टो के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई और हैदाराबद जीता हुआ मैच हार गई.

बेयरस्टो ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए. बेयरस्टो के अलावा मनीष पांडे ने तीन चौको और एक छक्के की बदौलत 34 रनों की पारी खेली. हालांकि आरसीबी की घातक गेंदबाज़ी के सामने हैदराबाद के आठ बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वहीं आरसीबी के लिए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. इसके अलावा शिवम दुबे और नवदीप सैनी को दो-दो सफलता मिलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget