एक्सप्लोरर

IPL 2020: शिखर धवन ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शिखर धवन ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वह आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

KXIP vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. धवन ने आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ हुए मुकाबले के दौरान यह बेमिसाल मुकाम हासिल किया.

इसके साथ ही धवन ने आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए. वह आईपीएल में 5000 या उससे अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज़ बन गए हैं. आईपीएल के एक सीजन में कई बल्लेबाजों ने एक से अधिक शतक लगाए हैं लेकिन किसी ने लगातार दो शतक नहीं लगाए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने तो 2016 में चार शतक लगाए थे. इसी तरह क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 2016 में ही दो शतक लगाए थे. हाशिम अमला ने 2017 में पंजाब के लिए दो शतक लगाए थे और शेन वाटसन ने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दो शतक लगाए थे.

वहीं आईपीएल में 5000 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में धवन के अलावा कोहली ने 5759, चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने 5368 (रैना इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं), मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 5158 और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने 5037 रन बनाए हैं.

धवन ने आईपीएल के एक सीजन में लगातार चौथा अर्धशतक लगाया और विशेष सूची में जा पहुंचे. आईपीएल में एक सीजन में लगातार सबसे अधिक पांच अर्धशतक लगाने का रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है. सहवाग ने 2012 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेलते हुए यह रिकार्ड कायम किया था.

सहवाग के अलावा राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और सनराइजर्स के डेविड वार्नर ने भी एक सीजन में लगातार पांच अर्धशतक लगाए हैं. बटलर ने यह कारनामा 2018 में किया था. इसी तरह वार्नर ने 2019 सीजन में लगातार पांच अर्धशतक लगाए थे. एक सीजन में लगातार चार अर्धशतक लगाने वालों में धवन के अलावा विराट कोहली और हैदराबाद के केन विलियम्सन भी शामिल हैं. कोहली ने 2016 में यह कारनाम किया था जबकि विलियमसन ने 2018 में यह कारनामा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget