एक्सप्लोरर

IPL 2020: इस गेंदबाज के सामने विराट कोहली का बल्ला हो जाता है खामोश, रिकॉर्ड 7वीं बार किया आउट

आईपीएल के इतिहास में संदीप शर्मा ने कोहली को रिकॉर्ड सातवीं बार आउट किया. इसके साथ ही शर्मा आईपीएल में कोहली को सबसे ज्यादा आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के संदीप शर्मा को शनिवार को शारजाह में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का बड़ा विकेट मिला. पारी के चौथे ओवर में संदीप शर्मा ने विराट कोहली का विकेट झटका. 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेकी गई गेंद को कप्तान कोहली ने एक्सट्रा कवर पर मारा जहां केन विलियमसन ने उनका कैच लपक लिया. इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में संदीप शर्मा ने कोहली को रिकॉर्ड सातवीं बार आउट किया. इसके साथ ही शर्मा आईपीएल में कोहली को सबसे ज्यादा आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

नेहरा ने किया कोहली को 6 बार आउट

इस मैच के पहले संदीप शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा ने कोहली को 6-6 बार आउट किया था. कल शर्मा ने नेहरा को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में कोहली को सबसे अधिक बार आउट करने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष खिलाड़ी बन गए. मुंबई इंडियन के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनेघन, किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी और धवल कुलकर्णी ने कोहली के तीन बार आउट किया है.

संदीप शर्मा ने जहीर खान के आईपीएल में एक बल्लेबाज के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की. जहीर ने आईपीएल में अपने समय के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 7 बार आउट किया था. संदीप शर्मा ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि उन्होंने एक आईपीएल रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली का विकेट शानदार रहा, मुझे बहुत मजा आया.

हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से दी मात

आईपीएल 2020 के 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. इस सीज़न में हैदराबाद की यह छठी जीत है और अब वो प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे. इसके जवाब में हैदराबाद ने 14.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.

IPL 2020: हैदराबाद Points Table में चौथे स्थान पर पहुंचा, चेन्नई के अलावा सभी टीमों के पास प्लेऑफ में जाने का चांस

IPL 2020: क्रिस गेल को शतक नहीं बनाने दूंगा, जोफ्रा आर्चर का 7 साल पुराना ट्वीट वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st ODI Live Score: बारिश के कारण टॉस में देरी, ऑकलैंड में है भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे
Live: बारिश के कारण टॉस में देरी, ऑकलैंड में है भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे
धोनी या गांगुली, सचिन तेंदुलकर का फेवरेट कप्तान कौन? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
धोनी या गांगुली, सचिन तेंदुलकर का फेवरेट कप्तान कौन? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
धोनी या गांगुली, सचिन तेंदुलकर का फेवरेट कप्तान कौन? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
धोनी या गांगुली, सचिन तेंदुलकर का फेवरेट कप्तान कौन? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Embed widget