एक्सप्लोरर

IPL 2020: रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया- मलिंगा को कौन सा गेंदबाज कर सकता है 'रिप्लेस'

इस बार का आईपीएल कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है और इस सीजन के पहले मैच में 19 सितंबर को मुंबई का सामना तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

अबु धाबी: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कबूल किया है कि मौजूदा विजेता आने वाले आईपीएल सीजन में अपने स्टार खिलाड़ी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कमी महसूस करेगी. इस बार का आईपीएल कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है और इस सीजन के पहले मैच में 19 सितंबर को मुंबई का सामना तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. मलिंगा व्यक्तिगत कारणों से इस साल आईपीएल नहीं खेल रहे हैं.

रोहित ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए पत्रकारों से कहा, "हम सभी जानते हैं कि मलिंगा की भरपाई करना आसान नहीं होगा. उन्होंने मुंबई इंडियंस और श्रीलंका के लिए जो किया वो शानदार है. वह मुंबई के लिए मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं. मैंने यह कई बार कहा है, जब भी हम मुश्किल स्थिति में फंसे हैं मलिंगा ने हमें बाहर निकाला है." मलिंगा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं.

रोहित ने कहा, "उनके अनुभव की कमी खलेगी. हमारे पास नाथन कल्टर नाइल, जेम्स पैटिनसन, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान हैं. हम मलिंगा की भरपाई के लिए इन्हीं लोगों को तरफ देख रहे हैं. लेकिन मुंबई में उन्होंने जो किया उसकी तुलना नहीं की जा सकती."

उन्होंने कहा, "हमें उन जैसे खिलाड़ी को अलग रख, उनके विकल्प की तरफ देख रहे हैं. लेकिन यह जरूरी है कि अंतिम-11 में जो खिलाड़ी उनके स्थान पर आए वो बिना किसी दबाव के आए. उसे टीम में आकर जमना होगा और वो करना होगा जो टीम उनसे उम्मीद कर रही है. मुंबई में हमने अपने खिलाड़ियों को बता दिया है कि उनके क्या रोल हैं और हम उनसे क्या उम्मीद रखते हैं." रोहित ने कहा कि जो खिलाड़ी यूएई में पहले खेले हैं वो बाकी टीम की मदद करेंगे.

रोहित ने कहा, "जो खिलाड़ी यहां पहले से खेले हैं उनके लिए जरूरी है कि वह उन खिलाड़ियों से अपना अनुभव शेयर करें जो यहां नहीं खेले हैं. कम्यूनिकेशन एक बड़ा रोल अदा करेगा." उन्होंने कहा, "मानसिक तौर पर यह सिर्फ वहां जाकर पिच क्या कर रही है यह समझने की बात है, उसके हिसाब से हम चीजों को प्लान करेंगे. हमने कुछ अभ्यास मैच खेले हैं और हम समझते हैं कि हमें क्या करने की जरूत है."

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का न खेलना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका है. मुंबई की टीम IPL के खिताब पर चार बार कब्जा जमा चुकी है. इस बार भी टीम अच्छा प्रदर्शन करके पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. मुंबई इंडियंस की टीम 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीत चुकी है. मुंबई की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा है आईपीएल के 13वें सीजन में कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक पारी की शुरुआत करना जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें:

क्यों विराट कोहली को इस साल संतुलित लग रही है RCB, जानिए क्या हुए हैं बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
क्या Egypt के साथ हुई बेईमानी... सच में धोखे से जीती है अर्जेंटीना? मेसी की टीम पर लगे गंभीर आरोप
क्या Egypt के साथ हुई बेईमानी... सच में धोखे से जीती है अर्जेंटीना? मेसी की टीम पर लगे गंभीर आरोप
IShowSpeed Viral News: 'जाकर चिड़ियाघर में रोओ', अर्जेंटीना के फैन ने IShowSpeed को ये क्या कह दिया?
'जाकर चिड़ियाघर में रोओ', अर्जेंटीना के फैन ने IShowSpeed को ये क्या कह दिया?
मैदान पर मिस्र के मुख्य कोच होसाम हसन ने किया 'X' का इशारा, क्या होता है फीफा विश्वकप में इसका मतलब
मैदान पर मिस्र के मुख्य कोच होसाम हसन ने किया 'X' का इशारा, क्या होता है फीफा विश्वकप में इसका मतलब

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget