एक्सप्लोरर

क्यों विराट कोहली को इस साल संतुलित लग रही है RCB, जानिए क्या हुए हैं बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीज़न 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा. इस सीज़न की शुरुआत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ होगी.

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक विराट कोहली का बतौर कप्तान आईपीएल में काफी खराब प्रदर्शन रहा है. कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 110 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को सिर्फ 49 मैचों में ही जीत मिली है. इसके अलावा कोहली अभी तक अपनी टीम को लीग का खिताब भी नहीं जिता सके हैं. इसी के चलते कई पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली की कप्तानी की आलोचना भी की है.

पिछले सीज़न में तो कोहली की टीम RCB प्वाइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही थी. IPL 2019 में RCB को सिर्फ पांच मैचों में ही जीत मिली थी. इसके बाद कोहली को कप्तानी से मुक्त करने तक की बात कही जाने लगी थी. हालांकि, कोहली का मानना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल उनकी टीम काफी संतुलित है और इस साल RCB अच्छा प्रदर्शन करेगी.

इस साल हुए हैं ये बदलाव

आईपीएल 2019 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइज़ी ने टीम से कई खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी थी. इसके बाद टीम प्रबंधन ने नए सपोर्टिंग स्टाफ के साथ-साथ कई शानदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. वैसे आरसीबी की कमज़ोरी हमेशा से ही उसकी गेंदबाज़ी रही है, इसे देखते हुए टीम प्रबंधन ने इस साल श्रीलंका के इसुरु उडाना, ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्डसन और दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस को टीम में शामिल किया है. वहीं नीलामी में फ्रेंचाइज़ी ने डेल स्टेन पर भी भरोसा दिखाया. ऐसे में इन खिलाड़ियों के आने से आरसीबी की गेंदबाज़ी काफी मज़बूत हो गई है.

इस कारण संतुलित लग रही है RCB

पिछले साल आरसीबी को एक स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर की कमी खल रही थी. इसी को पूरा करने के लिए इस साल क्रिस मॉरिस को टीम में शामिल किया गया है. मॉरिस के आने से टीम काफी संतुलित दिख रही है. इसके अलावा बल्लेबाज़ी में भी अब कोहली और डिविलियर्स के अलावा आरोन फिंच भी आ गए हैं. ऐसे में कोहली और डिविलियर्स पर भार कम रहेगा. इस सीज़न में टीम में ऑलराउंडर के रूप में क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, शिवम दुबे, मोइन अली और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी हैं. वहीं गेंदबाज़ी में युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और नवदीप सैनी का साथ देने के लिए स्टेन, मॉरिस, रिचर्डसन और उडाना भी हैं. इसीलिए इस सीज़न में आरसीबी ज्यादा संतुलित दिख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget