एक्सप्लोरर

IPL 2020: SRH और RCB के बीच मैच में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश

आईपीएल 2020 के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया.

IPL 2020 SRH vs RCB: आईपीएल 2020 के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया. कोहली की आरसीबी ने पहले खेलते हुए देवदत्त पड्डिकल और एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 163 रन बनाए थे. इसके जवाब में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम 19.4 ओवरों में 153 रन पर सिमट गई. आइये जानें कि इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बने और टूटे.

200 छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने इस मैच में 51 रनों की पारी खेली. अपनी अर्धशतकीय पारी में एबी ने दो छक्के भी लगाए. इसके साथ ही वह RCB के लिए 200 छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. आरसीबी के लिए एबी के नाम अब 201 छक्के हो गए हैं. वहीं इस लिस्ट में 239 छक्के के साथ क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं.

डेब्यू मैच में अर्द्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने देवदत्त पड्डिकल

आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने आए देवदत्त पड्डिकल ने 56 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही वह IPL के डेब्यू मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा (20 साल 76 दिन) बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले श्रीवत्स गोस्वामी ने 19 साल एक दिन की उम्र में डेब्यू मैच में अर्द्धशतक जड़ा था.

इसके साथ ही पड्डिकल आरसीबी के लिए डेब्यू मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं.

पिछले 10 मैचों में RCB के खिलाफ पहली बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके वॉर्नर

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर इस मैच में छह रन बनाकर रन आउट हो गए. RCB के खिलाफ पिछले 10 मैचों में पहली बार वह दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं. इससे पहले नौ पारियों में आरसीबी के खिलाफ उन्होंने आठ बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे.

आरोन फिंच बने सबसे ज्यादा आठ IPL फ्रेंचाइजियों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी

इस मैंच में आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने के साथ ही आरोन फिंच आईपीएल में सबसे ज्यादा आठ फ्रेंचाइजियों के लिए खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए. इस मामले में दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल छह-छह फ्रेंचाइजी के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

बतौर कप्तान कोहली ने दर्ज की 50वीं जीत

इस जीत के साथ ही कोहली के नाम अब बतौर कप्तान 111 मैचों में 50 जीत हो गई हैं. आईपीएल के इतिहास में वह अब 50 से ज्यादा मैच जीतने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं. आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: दीप्ति जीवांजी ने 400 मीटर में जीता GOLD, भारत के कुल मेडल 17
LIVE: दीप्ति जीवांजी ने 400 मीटर में जीता GOLD, भारत के कुल मेडल 17
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget