एक्सप्लोरर

RCB की टीम में IPL के अगले सीजन के लिए होंगे बड़े बदलाव, डायरेक्टर ने किया एलान

आईपीएल 13 में आरसीबी का खिताब जीतने का ख़वाब एक बार फिर से अधूरा रह गया. लेकिन अब टीम ने बड़े बदलाव करने का फैसला कर लिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन अच्छी शुरुआत के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की पुरानी कहानी रिपीट गई. शुरुआती 10 में से 7 मैच जीतने के बाद आरसीबी ने लगातार पांच मैच गंवाए और उसका पहला खिताब जीतने का ख़वाब फिर से अधूरा रह गया. आईपीएल 13 से बाहर होने के बाद आरसीबी ने बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं.

आरसीबी अगले सीजन के लिए भारतीय खिलाड़ियों का एक कोर ग्रुप बनाना चाहती है, खासकर मध्य क्रम के लिए, क्योंकि उनको लगता है कि उनकी बल्लेबाजी विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर है. मीडिया से बात करते हुए बेंगलोर के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन माइक हेसन ने कहा कि वह नीलामी को लेकर पहले तथ्यों की पुष्टि करेंगे और फिर रणनीति बनाएंगे.

हेसन ने कहा, "खिलाड़ियों का कोर ग्रुप अच्छा है. हमें बस थोड़े बहुत बदलावों की जरूरत है, इसमें कोई शक नहीं है. हम मध्य क्रम की बात करते हैं. यह हमेशा विदेशी खिलाड़ियों की मदद से ही नहीं सुधारा जा सकता. हमें देखना होगा कि हमें इसे कैसे मजबूत करना है क्योंकि हम एक हिस्से को मजबूत कर दूसरे को कमजोर नहीं छोड़ सकते."

कोर ग्रुप में होंगे युवा खिलाड़ी

आरसीबी ने भारतीय खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाने की तैयारी की है. उन्होंने कहा, "इसलिए हम भारतीय खिलाड़ियों के कोर ग्रुप को तैयार करने की सोच रहे हैं."

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच ने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिकल का सामने आना उनकी योजना का हिस्सा था. बेंगलोर ने टीम को लेकर शुरुआत चर्चा तो कर ली है लेकिन वह नीलामी को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलने का इंतजार कर रही हैं.

हेसन ने कहा, "यह बदलाव अगले सप्ताह में निश्चित तौर पर होने वाला है. हमने शुरुआती चर्चा तो कर ली है. हमें पहले थोड़ी बहुत जानकारी मिले फिर हमें पता करना होगा कि यह छोटी नीलामी होगी या बड़ी, लेकिन खिलाड़ियों का कोर ग्रुप अच्छा है."

IPL 2020: विदाई के वक्त भावुक हुए क्रिस गेल, टीम को लेकर कही यह बड़ी बात

IPL 2020: सीजन में सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाले राशिद खान ने बताया अपनी सफलता का राज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget