एक्सप्लोरर

IPL 2020 RCB vs RR: राजस्थान ने बैंगलोर को दिया 155 रनों का लक्ष्य, एक बार फिर फ्लॉप हुए स्मिथ और सैमसन

राजस्थान के लिए इस सीज़न में अपना पहला मैच खेलने वाले महिपाल लोमरोर ने 39 गेंदो में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले.

RCB vs RR: आईपीएल 2020 का 15वां मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बैंगलोर के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा है. राजस्थान के लिए इस सीज़न का पहला मैच खेलने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ महिपाल लोमरोर ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने तीन छक्कों और एक चौके की बदौलत 39 गेंदो में 47 रनों की पारी खेली.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला करने वाली स्टीव स्मिथ की राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी के तीसरे ही ओवर में इसुरु उडाना की गेंद पर कप्तान स्टीव स्मिथ सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए.  स्मिथ के बाद आक्रामक बल्लेबाज़ी कर रहे जोस बटलर भी 12 गेंदो में 22 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद इनफॉर्म बल्लेबाज़ संजू सैमसन भी सस्ते में निपट गए. सैमसन को चार रनों पर युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया.

एक समय राजस्थान ने चार ओवर में 31 रनों पर अपने तीन अहम विकेट गवा दिए थे. इसके बाद सीज़न का अपना पहला मैच खेल रहे महिपाल लोमरोर (47) ने रॉबिन उथप्पा के साथ चौथे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की. उथप्पा 22 गेंदो में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस समय राजस्थान का स्कोर 70 रन था.

इसके बाद रियान पराग और लोमरोर ने 35 रनों की साझेदारी की. पराग एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 16 रन बनाकर उडाना का शिकार बने. वहीं 17वें ओवर में 114 रनों के स्कोर पर लोमरोर भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए.

हालांकि, अंत में पंजाब के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले राहुल तेवतिया और जोफ्रा आर्चर ने तेज़ी के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की. तेवतिया ने तीन छक्कों की मदद से 12 गेंदो में 24 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं आर्चर भी 10 गेंदो में 16 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने एक चौका और एक छ्कका जड़ा.

वहीं आरसीबी के लिए युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाज़ी की. चहल ने अपने कोटे के चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा इसुरु उडाना को दो सफलता मिलीं. हालांकि, उडाना ने चार ओवर में 41 रन खर्च किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget