एक्सप्लोरर

SRH vs KXIP: काम नहीं आई पूरन की विस्फोटक पारी, हैदराबाद ने पंजाब को 69 रनों से हराया

हैदराबाद के लिए राशिद खान ने शानदार गेंदबाज़ी की. राशिद ने चार ओवर में एक मेडन के साथ 12 रन देकर तीन विकेट झटके.

SRH vs KXIP: आईपीएल 2020 के 22वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हरा दिया. इस सीज़न में हैदराबाद की यह तीसरी जीत है. हैदराबाद ने पहले खेलते हुए पंजाब के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में पंजाब की टीम 16.5 ओवर में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई. पंजाब के लिए निकोलस पूरन ने 37 गेंदो में सात छक्कों की मदद से 77 रन बनाए, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 15.1 ओवर में 160 रन जोड़े. वॉर्नर 40 गेंदो में 52 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर कैच आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक छ्क्का निकला.

वॉर्नर के बाद बेयरस्टो भी चलते बने. बेहतरीन टच में दिख रहे बेयरस्टो ने 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से साच चौके और छह छक्के निकले. दोनों सलामी बल्लेबाज़ों के पवेलियन लौटने के बाद हैदराबाद ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए.

तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए अब्दुल समद 08, मनीष पांडे 01 और प्रियम गर्ग खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. हालांकि, अंत में केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज़ी से रन बनाए और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया.

विलियमसन ने 10 गेंदो में 20 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छ्क्का लगाया. वहीं अभिषेक ने छह गेंदो में एक छक्के और एक चौके के साथ 12 रनों की पारी खेली.

वहीं पंजाब के लिए रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाज़ी की. बिश्नोई ने तीन ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं अर्शदीप ने चार ओवर में 33 रन दोकर दो विकेट झटके.

इसके बाद हैदराबाद से मिले 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही. शानदार फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल दूसरे ही ओवर में 11 रनों के स्कोर पर रन आउट हो गए. इसके बाद 31 रनों के स्कोर पर सिमरन सिंह भी 11 रन बनाकर चलते बने.

चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए निकोलस पूरन ने पहली ही गेंद से हैदराबाद के गेंदबाज़ों पर धावा बोला, लेकिन उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज़ का साथ ही नहीं मिला. सातवें ओवर में 58 रनों के स्कोर पर कप्तान केएल राहुल 16 गेंदो में सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

हालांकि, इसके बावजूद निकोलस पूरन एक तरफ से आक्रामण करते गए. इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल 07, मंदीप सिंह 06 और मुजीब उर हमान 01 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पूरन ने 37 गेंदो में 77 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और सात छक्के लगाए. हालांकि, उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला और अंत में वह भी राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए.

हैदराबाद के लिए राशिद खान ने कमाल की गेंदबाज़ी की. राशिद ने चार ओवर में एक मेडन के साथ 12 रन देकर तीन विकेट झटके. इसके अलावा खलील अहमद और टी नटराजन को दो-दो सफलता मिलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget