एक्सप्लोरर

IPL 2020: केएल राहुल के नाम हुई ऑरेंज कैप, पर्पल पर फंसा है पेंच

आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन सिर्फ 15 रन ही बना सके. इसके साथ ही ऑरेंज कैप केएल राहुल के नाम हो गई है.

MI vs DC: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच से पहले तक ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के हाथ में जाएगी, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं थी. लेकिन अब किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम ऑरेंज कैप हो गई है. हालांकि, पर्पल कैप को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है.

राहुल और धवन के बीच थी जंग

इस मैच से पहले केएल राहुल और दिल्ली के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन के बीच ऑरेंज कैप को लेकर जंग चल रही थी. प्ले ऑफ में जगह बनाने में नाकामयाब रहने वाली पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टूर्नामेंट के 14 मैचों में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए थे. वहीं धवन के नाम 16 मैचों में 46.38 की औसत से 603 रन थे. ऐसे में राहुल को पछाड़ने के लिए धवन को फाइनल मुकाबले में कम से कम 68 रन बनाने थे. लेकिन धवन मुंबई के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सिर्फ 15 रन ही बना सके. इस तरह ऑरेंज कैप राहुल के नाम हो गई.

केएल राहुल के लिए बतौर बल्लेबाज़ यह सीज़न बेहद शानदार रहा था. भले ही उनकी टीम प्ले ऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन उन्होंने सीजन में एक शतक के साथ शानदार बल्लेबाज़ी की. उनके नाम टूर्नामेंट में 58 चौके और 23 छक्कों के साथ 670 रन रहे. राहुल लगातार तीसरे साल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे.

पर्पल कैप को लेकर फंसा है पेंच

इस मैच से पहले तक पर्पल कैप के लिए दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज कगीसो रबाडा और मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच एक बेहतरीन जंग देखने को मिल रही थी. पहले क्वालीफायर के बाद बुमराह ने पर्पल कैप पर अपना कब्जा कर लिया था, लेकिन क्वालीफायर मुकाबले में चार विकेट लेकर रबाडा ने एक बार फिर अपने दावेदारी पेश कर दी थी. अब फाइनल मुकाबले से पहले तक रबाडा के नाम 29 विकेट थे, वहीं बुमराह ने 27 विकेट लिए थे. ऐसे में पर्पल कैप को लेकर मैच के बाद ही फैसला हो पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget