एक्सप्लोरर

महेंद्र सिंह धोनी से अपनी तुलना नहीं करना चाहते संंजू सैमसन, जानें क्या कहा

सैमसन ने 74 और 85 रन की आतिशि पारी खेलकर भारतीय टीम में जगह के लिए अपना दावा मजबूत किया है. उनकी पारी की बदौलत पंजाब के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहा.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में शानदार लय में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह ‘कोई नहीं खेल सकता’ और ‘ किसी को इसकी कोशिश भी नहीं करनी चाहिये’. सैमसन के सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता से टीम ने करीबी मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की.

पंजाब की टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहा. उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें अगला धोनी करार दिया. सैमसन ने हालांकि इस तुलना को खारिज करते हुए कहा, ‘‘ मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता है, ना ही किसी को उनकी तरह खेलने की कोशिश करनी चाहिये. एमएस धोनी की तरह खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है, इसलिए इससे अलग छोड़ देना चाहिये. मैं कभी एमएस धोनी की तरह खेलने के बारे में नहीं सोचता. वह भारतीय क्रिकेट के और इस खेल के दिग्गज हैं.’’

IPL 2020: कोलकाता के सामने राजस्थान रॉयल्स की कठिन चुनौती, दिनेश कार्तिक पर रहेंगी नजरें

सैमसन ने कहा, ‘‘ मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं, मैं इसमें सर्वश्रेष्ठ कैसे कर सकता हूं और मैं मैच कैसे जीत सकता हूं.’’ केरल के इस बल्लेबाज से पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर भी सहमत दिखे. गंभीर ने कहा कि 25 साल के इस खिलाड़ी को अगला धोनी बनने की जगह भारतीय क्रिकेट का संजू सैमसन बनने पर ध्यान देना चाहिए.

सैमसन ने 74 और 85 रन की आतिशि पारी खेलकर भारतीय टीम में जगह के लिए अपना दावा मजबूत किया. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त प्रयास किया है , सैमसन ने कहा, ‘‘ शायद हां, शायद ना. मुझे लगता है कि मैं जानता हूं कि मैं अच्छे लय में हूं, मेरा एकमात्र सपना अपनी टीम के लिए मैच जीतना है. अभी मेरा ध्यान आईपीएल पर है.

SRH Vs DC LIVE Score, IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget