एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोलकाता के सामने राजस्थान रॉयल्स की कठिन चुनौती, दिनेश कार्तिक पर रहेंगी नजरें

अगर केकेआर को राजस्थान रॉयल्स की बराबरी करनी है या उससे आगे निकलना है तो उसके सबसे बड़े स्टार आंद्रे रसेल और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर बनाये रखना है तो उसे बेहतरीन फार्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. दोनों टीमों के बीच बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला होगा. रॉयल्स को शुरू से छुपा रुस्तम माना जा रहा था और उसने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपना यह लक्षण जगजाहिर कर दिया.
पिछले मैच में उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन के रिकार्ड लक्ष्य को हासिल किया. रॉयल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं और उसने बड़ी आसानी से 200 रन की संख्या को पार किया है. उसकी इन सफलताओं में संजू सैमसन और राहुल तेवतिया का योगदान अहम रहा है जो अब तक स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़े हैं.
तेवतिया से रहना होगा सावधान
हरियाणा के आलराउंडर तेवतिया ने किंग्स इलेवन के खिलाफ पिछले मैच में 31 गेंदों पर 53 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया था. उनकी इस पारी से रॉयल्स ने तीन गेंद शेष रहते हुए ही 224 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया था. तेवतिया ने एक समय 19 गेंदों पर आठ और फिर 23 गेंदों पर 17 रन बनाये थे लेकिन अचानक ही उनके अंदर का आक्रामक बल्लेबाज जाग उठा और उन्होंने तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का नक्शा बदल दिया.
रॉयल्स की पहली दो जीत के नायक केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन रहे. उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जमाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 214.86 है. इससे उन्होंने भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के स्थान के लिये फिर से अपना दावा पेश कर दिया है. कप्तान स्टीव स्मिथ ने भरोसमंद की भूमिका निभायी है. उन्होंने दो अर्धशतक लगाये हैं जबकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर से टीम को धमाकेदार पारी का इंतजार है.
रसेल-मोर्गन को उठानी पड़ेगी बड़ी जिम्मेदारी
ऐसी स्थिति में अगर केकेआर को रॉयल्स की बराबरी करनी है या उससे आगे निकलना है तो उसके सबसे बड़े स्टार आंद्रे रसेल और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. मोर्गन और रसेल को अभी तक कम मौके मिले हैं क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में पांचवें और छठे नंबर पर उतारा गया. केकेआर का टीम प्रबंधन इस मैच में उन्हें ऊपरी क्रम में उतार सकता है विशेषकर कैरेबियाई क्रिकेटर को जिन्होंने पिछले सत्र में 204.81 के स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाये थे.
केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियन्स से हार का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद की गलतियों का फायदा उठाकर अच्छी वापसी की. प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और मोर्गन की तूफानी पारी से केकेआर ने दो ओवर शेष रहते ही 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर दिया था. लेकिन रॉयल्स की बल्लेबाजी को देखते हुए कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है.
इसके अलावा सत्र के दोनों सुपर ओवर दुबई में खेले गये हैं. यह स्थान दोनों टीमों के लिये नया है क्योंकि वे इस सत्र में यहां अपना पहला मैच खेलेंगी. रिकार्ड के लिये बता दें कि अब तक यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सभी पांचों मैच जीते हैं.
टीमें इस प्रकार हैं :
कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिन्स, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान.
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशन थॉमस, एंड्रयू टाय, डेविड मिलर, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी, श्रेयस गोपाल, रेयान पराग, वरुण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, मयंक मारकंडे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget