एक्सप्लोरर

IPL 2020 MI vs CSK: ऐसी हो सकती है मुंबई और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

मुंबई इंडियंस की टीम जहां 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है, वहीं चेन्नई की टीम 3 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है. इस बार कोविड-19 के कारण स्टेडियम में फैंस नहीं होंगे.

IPL 2020 MI vs CSK Pitch Weather Report and Match Preview: आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार यानी 19 सितंबर को एक दूसरे के सामने होंगी. इस मुकाबले से साथ ही आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज हो जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम जहां 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है, वहीं चेन्नई की टीम 3 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है. मुंबई और चेन्नई दोनों की टीमें जीत के साथ अपने इस सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी. इस बार दोनों की टीमों को मैदान पर फैंस की कमी खलेगी. इस बार कोविड-19 के कारण स्टेडियम में फैंस नहीं होंगे और खाली स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए सुरेश रैना और हरभजन सिंह की भरपाई करना आसान नहीं होगा. दोनों ही खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से इस बार आईपीएल नहीं खेल रहे हैं. टीम की सलामी जोड़ी का दारोमदार शेन वॉटसन और अंबाती रायडू पर रहने की संभावना है. हरभजन सिंह की अनुपस्थिति में इमरान ताहिर सीएसके के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

वहीं मुंबई की बात की जाए तो क्रिस लिन के आने से बैटिंग में काफी मजबूती आई है. क्विंटन डी कॉक और रोहित मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. रोहित और डी कॉक की जोड़ी ने पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन किया था. मध्य क्रम में मुंबई के पास काफी विकल्प हैं. लसिथ मलिंगा की कमी मुंबई इंडियंस की टीम को खल सकती है. लेकिन जेम्स पैटिनसन, ट्रेंट बोल्ड और नाथन कल्टर नाइल की तिगड़ी मलिंगा की कमी को पूरा कर सकती है. साथ ही जसप्रीत बुमराह मुंबई के पास हैं जो कई अहम मौकों पर टीम के लिए उपयोगी साबित होते आ रहे हैं.

Weather Report- कैसा रहेगा मौसम धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में मौसम साफ रहेगा. आईपीएल 2020 में खिलाड़ियों को बहुत अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, बहुत सारे खिलाड़ियों को भारत में गर्म परिस्थितियों में खेलने का अनुभव है और इससे उन्हें मदद मिल सकती है. शाम को शुरू होने वाले मैचों का मुख्य लाभ यह है कि तापमान में कमी आएगी. शाम के वक्त का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. साथ ही ह्यूमिडिटी का स्तर बहुत अधिक होगा.

सुपर सुपर किंग्स टीम: एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, फ्रांसिस डु प्लेसिस, रवींद्र जडेजा, शेन वाटसन, अंबाती रायडू, पीयूष चावला, केदार जाधव, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, लुंगी नगिदी, मिशेल सैंटनर, सैम कुरैन, मुरली विजय, जोस हेजलवुड, ऋतुराज गायकवाड, एन.जगदीशन, केएम. आसिफ, मोनू कुमार, आर. साई किशोर

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर, पीयुष चावला, रवींद्र जड़ेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर और इमरान ताहिर

मुम्बई इंडियंस की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, किरॉन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट

ये भी पढ़ें:

CSK vs MI, IPL 2020 Live Streaming: जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुंबई और चेन्नई का मुकाबला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget