एक्सप्लोरर

IPL 2020 KKR vs CSK: कोलकाता ने जीती हारी हुई बाज़ी, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को 10 रनों से हराया

कोलकाता के लिए इस सीज़न में पहली बार ओपनिंग करने आए राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.82 का रहा.

KKR vs CSK: आईपीएल 2020 के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि मानो चेन्नई यह मैच आसानी से जीत लेगी, लेकिन दिनेश कार्तिक की शानदार कप्तानी की बदौलत केकेआर ने हारी हुई बाज़ी जीत ली.

कोलकाता ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए थे. इसके जवाब में एक समय 13 ओवर में 101 रन बनाने वाली चेन्नई निर्धारित ओवरों में 157 रन ही बना सकी. कोलकाता के लिए इस मैच में राहुल त्रिपाठी ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 37 रन जोड़े. हालांकि, इसमें गिल का योगदान बेहद कम था. गिल 12 गेंदो में 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नितीश राणा भी सस्ते में निपट गए. राणा ने 10 गेंदो में सिर्फ 9 रन बनाए.

इसके बाद चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए सुनील नारेन ने तेज़ी से रन बनाने की कोशिश की. लेकिन 9 गेंदो में 17 रन बनाकर वह भी पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके बावजूद त्रिपाठी ने एक छोर संभाले रखा और चेन्नई के गेंदबाज़ों को कूटते रहे.

98 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद इयोन मोर्गेन 07 और आंद्रे रसेल 02 भी सस्ते में आउट हो गए. लेकिन त्रिपाठी एक ओर से डटे रहे. त्रिपाठी ने 51 गेंदो में 81 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.82 का रहा. अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए.

त्रिपाटी के आउट होने के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक भी 12 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, पैट कमिंस ने अंतिम में 9 गेंदो में नाबाद 17 रन बनाए और टीम का स्कोर किसी तरह 170 के पार पहुंचा दिया.

वहीं चेन्नई के लिए इस सीज़न का अपना पहला मैच खेल रहे कर्ण शर्मा ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने नितीश राणा और सुनील नारेन को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी शानदार गेंदबाज़ी की. शार्दुल ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए.

सैम कर्रन और ड्वेन ब्रावो ने भी अंत में केकेआर के बल्लेबाज़ों को खासा परेशान किया. सैम को दो और ब्रावो को तीन सफलता मिलीं. हालांकि, ब्रावो ने अपने कोटे के चार ओवर में 37 रन खर्च किए.

इसके बाद कोलकाता से मिले 168 रनों के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज़ों ने विस्फोटक शुरुआत की. फाफ डू प्लेसि और शेन वॉटसन ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 30 रन जोड़े. इसके बाद अंबाती रायडू और वॉटसन ने दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की.

99 रनों पर दूसरा विकेट गिर जाने के बाद चेन्नई ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और जीती हुई बाज़ी गवां दी. चेन्नई के लिए अंत में केदार जाधव 12 गेंदो में 07 रन हार का मुख्य कारण बने.

कोलकाता के लिए उसके सभी गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाज़ी की. लेकिन जीत का श्रेय पूरी तरह से कप्तान दिनेश कार्तिक की चतुर कप्तानी को जाता है. पैट कमिंस को छोड़कर कोलकाता के सभी गेंदबाज़ों ने एक-एक विकेट हासिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games 2026: गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर PM मोदी ने मीराबाई चानू को कुछ यूं दी बधाई
गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर PM मोदी ने मीराबाई चानू को कुछ यूं दी बधाई
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget