एक्सप्लोरर

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल हो गई है प्ले ऑफ की राह

हर बार की तरह ही इस बार भी आईपीएल में प्ले ऑफ की रेस काफी रोमांचक मोड़ पर है. मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली, किंग्स इलेवन पंजाब , केकेआर और सनराइज़र्स हैदराबाद अब इस रेस में शामिल हैं.

IPL 2020: 10 मैचों के बाद आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल में ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्ले ऑफ में तो ज़रूर पहुंचेगी. इसके साथ ही साथ क्वालीफायर में सीधा जगह बना लेगी. लेकिन अचानक दिल्ली के लिए मामला अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है. कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े मार्जिन से हारने के बाद दिल्ली अंक तालिका में ना सिर्फ तीसरे नंबर पर चली गयी है बल्कि उसका नेट रन रेट भी पहले से काफी खराब हो गया है.

अब अचानक दिल्ली के लिए मामला इसीलिए भी थोड़ा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि ग्रुप लीग के आखरी दो मुक़ाबलों में उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस से होगा. 31 अक्टूबर और 2 नवंबर को दिल्ली अबु धाबी और दुबई में ये दोनों मैच खेलेगी.

दिल्ली को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए आखरी दो मैचों में कम से कम एक मैच जीतना ज़रूरी है. 10 मैचों में 14 अंक हासिल करने के बाद जहां लग रहा था कि दिल्ली सीधा क्वालीफायर मैच में खेलने वाली है, वहीं एक के बाद एक हार से अब ऐसा लग रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स अगर प्ले ऑफ पहुंचेगी भी तो शायद क्वालीफायर मैच नहीं बल्कि एलिमिनेटर मैच खेलकर ही आगे जाना होगा.

टीम के धुरंधर तेज़ गेंदबाज़ कागीसो रबाडा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद कहा था कि एक मैच हारने से ज़्यादा कुछ बदलने की ज़रूरत नहीं है. लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ बड़े अंतर से हारने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी लय खो चुकी है.

हर बार की तरह ही इस बार भी आईपीएल में प्ले ऑफ की रेस काफी रोमांचक मोड़ पर है. मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली, किंग्स इलेवन पंजाब , केकेआर और सनराइज़र्स हैदराबाद अब इस रेस में शामिल हैं.

हालांकि, दिल्ली को अभी भी प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ 1 ही जीत की ज़रूरत है, लेकिन आखरी दो मैच में मुंबई और बैंगलोर के खिलाफ आसान नहीं होने वाले हैं. इसीलिए एक आसान सी स्तिथि से दिल्ली के लिए काम थोड़ा बहुत मुश्किल होता जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget