एक्सप्लोरर

KKR vs CSK: आज सम्मान बचाने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, प्लेऑफ के लिए कोलकाता का जीतना जरूरी

चेन्नई आठ टीमों की तालिका में अंतिम स्थान पर है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम अब प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगी. चेन्नई सुपरकिंग्स को इस साल 12 मैचों में आठ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है

आईपीएल 2020 की प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज सम्मान बचाने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी. दूसरी ओर आईपीएल अंकतालिका में 5वें स्थान पर काबिज कोलकाता नाइटराइडर्स जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना चाहेगी. केकेआर के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसे प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे.

अंकतालिका में सबसे आखिरी स्थान पर चेन्नई

चेन्नई आठ टीमों की तालिका में अंतिम स्थान पर है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम अब प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगी. चेन्नई सुपरकिंग्स को इस साल 12 मैचों में आठ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. टीम सिर्फ चार मैच ही जीतने में सफल रही है. इसके बावजूद केकेआर के लिए चेन्नई के खिलाफ काम आसान नहीं होगा. चेन्नई ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी.

बल्लेबाजी बनी केकेआर की चिंता का विषय

केकेआर का बल्लेबाजी क्रम इयोन मोर्गन के लिए चिंता का विषय है पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं. नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन भी उतार चढ़ाव वाला रहा है. उसके बाकी बल्लेबाजों के प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है.

गेंदबाजों ने केकेआर की तरफ से अभी तक अच्छी भूमिका निभाई है. तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती प्रभावशाली रहे हैं और अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी-20 टीम में भी जगह मिली है. लॉकी फर्गुसन के आने से केकेआर की गेंदबाजी मजबूत हुई है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नारायण/आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, लौकी फर्गुसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

ऋतुराज गायकवाड़, फैफ डु प्लेसी, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार.

MI Vs RCB: आउट होने के बाद मैदान में क्रिस मौरिस से भिड़े हार्दिक पंड्या, रेफरी ने लगाई दोनों खिलाड़ियों को फटकार

IPL 2020: जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, विराट कोहली पहला और 100वां शिकार बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget