एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोच रिकी पोंटिंग ने माना- दिल्ली कैपिटल्स के लिए लक्ष्य का पीछा करना चिंता का विषय

दिल्ली कैपिटल्स ने जो सात मैच जीते हैं, उसमें उसने छह मैचों में लक्ष्य का बचाव करते हुए जीते हैं, इसमें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सुपर ओवर में मिली एक जीत भी शामिल है. टीम को जिन पांच मैचों में हार मिली है, उसमें से उसे तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए हार मिली है.

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग टीम के हालिया प्रदर्शन से बेहद दुखी हैं. दिल्ली हाल के समय में पहले गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में विफल रही है और फिर उस बड़े लक्ष्य को हासिल करने में भी नाकामयाब रही है. कुछ दिन पहले तक दिल्ली की टीम अंक तालिका में मजबूती के साथ टॉप पर कायम थी और ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

हालांकि, टीम को पिछले लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पिछले दो मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के खिलाफ 194 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 219 रन बनाए हैं. दिल्ली को मंगलवार को अपने पिछले मैच में हैदराबाद के हाथों 88 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा.

पोंटिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह चिंता वाली बात है. जब हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो हमने उन्हें बड़ा स्कोर बनाने दिया. हमें इसमें बेहतर खेल दिखाना होगा. हमें पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छी गेंदबाजी करने और लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत है, क्योंकि अभी तक यह हमारे लिए सही नहीं रहा है."

दिल्ली कैपिटल्स ने जो सात मैच जीते हैं, उसमें उसने छह मैचों में लक्ष्य का बचाव करते हुए जीते हैं, इसमें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सुपर ओवर में मिली एक जीत भी शामिल है. टीम को जिन पांच मैचों में हार मिली है, उसमें से उसे तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए हार मिली है.

इस बारे में बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, "हमने सात जीत जल्दी हासिल कर ली और अब लगातार तीन मैच हार गए. हमें जीत की लय फिर से हासिल करनी होगी. हमें अपने आखिरी दो मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलने हैं और अभी हम जिस तरह से खेल रहे हैं अगर वैसा ही खेलते हैं तो इन दो मैचों को जीतना हमारे लिए मुश्किल हो जाएगा. इसलिए हमें जल्द से जल्द चीजों में बदलाव करना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को झटका, मेडल के दावेदार खिलाड़ी को किया गया बाहर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को झटका, मेडल के दावेदार खिलाड़ी को किया गया बाहर
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget