एक्सप्लोरर

IPL 2020: इस कारण आईपीएल के यूएई में होने से खुश हैं क्रिस मॉरिस

क्रिस मॉरिस ने कहा कि पिछले आईपीएल सीजनों में सबसे मुश्किल होता था भारत में सफर करना. आईपीएल मैच मुश्किल होते हैं, लेकिन सफर करना काफी थकान भरा होता है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में एक ही जगह पर पूरे समय रहना बोरिंग हो सकता है, लेकिन यह निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को उस लगातार हवाई सफर की थकान से बचा रहा है, जिसका सामना भारत में उनको करना पड़ता था. 2009 के बाद से यह पहली बार हो रहा है कि आईपीएल का आयोजन पूरी तरह से भारत के बाहर किया जा रहा है.

2009 में आम चुनावों के चलते इस लीग को दक्षिण अफ्रीका में कराया गया था. वहीं अब कोविड-19 के चलते आईपीएल का 13वां सीज़न संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है.  यूएई में सिर्फ तीन जगहों- शारजाह, अबू धाबी और दुबई, पर मैच खेले जा रहे हैं. इन तीनों जगहों का सफर बस से तय किया जा सकता है. टीमें भी शुरू से लेकर अंत तक एक ही होटल में रुक रही हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस का कहना है कि यह अनुभव शानदार रहा है, क्योंकि इससे वह लगातार सफर करने से बच रहे हैं. मॉरिस ने कहा, "पिछले आईपीएल सीजनों में सबसे मुश्किल होता था भारत में सफर करना. आईपीएल मैच मुश्किल होते हैं, लेकिन सफर करना काफी थकान भरा होता है. आपका मैच देर से खत्म होता है. रात 12:30 बजे से 1 के बीच में. सुबर तीन-चार बजे तक सब कुछ पैक करना. अपने कमरे से सामान बाहर रखना. इसके बाद कुछ ही घंटों में एयरपोर्ट के लिए रवाना होना."

मॉरिस ने शुक्रवार को यूएई में मीडिया से बात करते हुए कहा, "आप नहाते हो, अच्छे से तैयार होते हो, क्योंकि आपको अच्छा लगना होता है. इसके बाद आप एक से डेढ़ घंटे में एयरपोर्ट पहुंचते हो और अगले एक से दो घंटे अगला मैच जहां होना है, वहां जाने के लिए लगता है."

मॉरिस ने आगे कहा कि एक ही जगह रुकना अच्छा है. 2014 में भी आम चुनावों के कारण आईपीएल के 20 मैच यूएई में हुए थे और तब भी खिलाड़ियों ने यही कहा था कि कम सफर करना उनके लिए अच्छा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget