एक्सप्लोरर

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस खिलाड़ी को सबसे अहम मानते हैं कप्तान एमएस धोनी, तारीफ में कही ये बड़ी बात

आईपीएल 2020 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया. इस जीत के बाद कप्तान एमएस धोनी ने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की.

SRH vs CSK: आईपीएल 2020 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया. चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में 147 रन ही बना सकी.

मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने ऑलराउंडर सैम कर्रन की जमकर तारीफ की और उन्हें टीम का सबसे अहम खिलाड़ी बताया. कर्रन ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाज़ी के दौरान कर्रन ने 21 गेंदो में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और फिर गेंदबाज़ी में तीन ओवर में 18 रन देकर डेविड वॉर्नर का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया.

मैच के बाद धोनी ने कहा कि सैम कर्रन एक पर्फेक्ट क्रिकेटर हैं. आपको टीम में हमेशा ऐसा ही एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर चाहिए होता है. वह गेंद को शानदार तरीके से हिट करते हैं. वह टॉप और मिडिल दोनों ऑर्डर में बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. इसके साथ ही वह स्पिनर्स के खिलाफ भी अच्छा खेलते हैं.

माही ने आगे कहा कि सैम आपको तेज़ी से 15 से 40 रन दे सकते हैं. अगर आपको शुरुआत में लय हासिल करनी है तो आप उन्हें टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी के लिए भेज सकते हैं. उन्हें भी ऐसा पसंद है. इसके साथ ही वह लेफ्ट हैंड से बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ी भी करते हैं. बल्लेबाजों के लिए लेफ्ट हैंड तेज़ गेंदबाज़ हमेशा परेशान करने वाला होता है.

माही ने आगे कहा कि मुझे आज महसूस हुआ कि हमने कुछ अच्छा किया. बल्लेबाजी में आज हमें अच्छा करने की जरूरत थी और 160 रन बनाकर हमने अच्छा भी किया. ये सब पहले 6 ओवर में आपकी शुरुआत पर निर्भर करता है. तेज़ गेंदबाजों ने आज अच्छा काम किया. स्पिनर्स ने भी आज शानदार गेंदबाज़ी की. ये वो मैच है जो परफेक्ट होने के थोड़ा करीब था.

इस मैच में धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाज़ी को देखते हुए ओपनिंग पेयर में बदलाव किया और फाफ डू प्लेसिस के साथ सैम कर्रन को पारी की शुरुआत के लिए भेजा. कर्रन ने 21 गेंदो में ताबड़तोड़ 31 रन बनाकर कप्तान के फैसले को सही साबित किया. वहीं धोनी ने शेन वॉटसन को तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा. उन्होंने भी 42 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाज़ी के दौरान माही ने पावर प्ले में सिर्फ दीपक चहर और सैम कर्रन से गेंदबाज़ी करवाई. इन दोनों ने भी कप्तान के फैसले को सही साबित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget