एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोलकाता के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच से पहले बेन स्टोक्स ने कही ये बड़ी बात

बेन स्टोक्स ने कहा कि अंतिम चार की रेस बहुत कठिन है. हमें खुद पर विश्वास रखना होगा. सकारात्मक क्रिकेट खेलना होगा और जीत की इस लय को जारी रखना होगा.

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कहा कि आईपीएल 2020 के अपने अंतिम लीग चरण में उनकी टीम को सकारात्मक क्रिकेट खेलते हुए जीत जारी रखनी होगी. राजस्थान को इस सीजन के अपने अंतिम लीग मैच में कल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है. राजस्थान ने अपने पिछले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. फिलहाल टीम 13 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है.

स्टोक्स ने कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले कहा, "अंतिम लीग मैच में हमें सकारात्मक मानसिकता के साथ उतरना होगा. निश्चित रूप से हम दुबई में जीत दर्ज करना चाहेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक अच्छी टीम है, इसलिए हमें शानदार क्रिकेट खेलना होगा और उन्हें हराने की इच्छा के साथ खेलना होगा."

स्टोक्स ने आगे कहा कि अंतिम चार की रेस बहुत कठिन है. हमें खुद पर विश्वास रखना होगा. सकारात्मक क्रिकेट खेलना होगा और जीत की इस लय को जारी रखना होगा.

राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 के 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ राजस्थान ने अपनी प्ले ऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है.

गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्रिस गेल के 99 रनों की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 17.3 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी में चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके. इसके बाद बल्लेबाज़ी में 26 गेंदो में 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget