एक्सप्लोरर

टी 20 लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्ले ऑफ खेलना पक्का, रोमांचक मैच में हैदराबाद को हराया, वॉटसन बने हीरो

आईपीएल 2019 के प्ले ऑफ में चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गई है. वॉटसन की धमाकेदार पारी की बदौलत चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर फिर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई है.

चेन्नई: सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन शतक से चूक गए लेकिन उनकी तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर फिर अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाकर प्ले आफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाए.

वॉटसन ने 53 गेंद में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली जिससे सुपरकिंग्स ने 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर जीत दर्ज की.

वॉटसन ने सुरेश रैना (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 और अंबाती रायुडू (21) के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करके सुपरकिंग्स की जीत की राह आसान की. हैदराबाद के लिए इससे पहले मनीष मनीष पांडे (नाबाद 83) और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (57) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की जिससे टीम तीन विकेट पर 175 रन बनाने में सफल रही। पांडे ने 49 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के मारे. उन्होंने विजय शंकर (26) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े.

सनराइजर्स ने हालांकि अंतिम पांच ओवर में धीमी बल्लेबाजी की और टीम इस दौरान 41 रन ही जोड़ सकी जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा. चेन्नई की टीम 11 मैचों में आठवीं जीत से 16 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि लगातार दो जीत के बाद इस हार से हैदराबाद की टीम 10 मैचों में पांच जीत से 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरकिंग्स की शुरुआती काफी धीमी रही और टीम चार ओवर में एक विकेट पर 16 रन ही बना सकी. टीम ने तीसरे ओवर में ही फाफ डुप्लेसिस (01) का विकेट गंवाया जो तेज रन लेने की कोशिश में दीपक हुड्डा के सटीक निशाने का शिकार बने. रैना ने भुवनेश्वर पर चौके के साथ खाता खोला जबकि संदीप शर्मा पर चार चौके और एक छक्का जड़ा. वॉटसन ने खलील अहमद की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा. सुपरकिंग्स ने पावर प्ले में एक विकेट पर 49 रन बनाए.

वॉटसन को 33 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला जब संदीप की गेंद पर बेयरस्टा ने उनका कैच टपका दिया. रैना और वॉटसन दोनों ने राशिद खान पर चौके मारे लेकिन इस लेग स्पिनर ने रैना को बेयरस्टो के हाथों स्टंप कराके 10 ओवर में सुपरकिंग्स का स्कोर दो विकेट पर 80 रन कर दिया. वॉटसन ने 12वें ओवर में संदीप पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 35 गेंद में आईपीएल 2019 का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया.

वॉटसन ने इसके बाद राशिद के ओवर में भी दो चौके और एक छक्के जबकि भुवनेश्वर पर लगातार दो चौकों के साथ रन गति में इजाफा किया. सुपरकिंग्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 41 रन की दरकार थी.

वॉटसन ने राशिद पर चौका और छक्का जड़ने के बाद खलील पर भी छक्का जड़कर सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी किया. सुपरकिंग्स को अंतिम तीन ओवर में 16 की जरूरत थी। भुवनेश्वर की गेंद पर बेयरस्टा ने इसके बाद वॉटसन का शानदार कैच लपका. इस ओवर में सिर्फ तीन रन बने जबकि खलील के 19वें ओवर में भी चार रन बने.

मेजबान टीम को अब अंतिम ओवर में जीत के लिए नौ रन की दरकार थी. जाधव ने संदीप पर छक्का जड़ा लेकिन रायुडू विजय शंकर को कैच दे बैठे. टीम को अब एक रन की जरूरत थी और जाधव (नाबाद 11) ने एक रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

इससे पहले धोनी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने दूसरे ओवर में ही जानी बेयरस्टा को विकेट के पीछे कैच करा दिया जो खाता भी नहीं खोल पाए. सलामी बल्लेबाज वार्नर और पांडे ने इसके बाद आकर्षक बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर पावर प्ले में एक विकेट पर 54 रन तक पहुंचाया.

पांडे ने हरभजन को निशाना बनाया. उन्होंने इस आफ स्पिनर पर चौके से खाता खोलने के बाद उनके ओवर में छक्का और दो चौके भी मारे. वार्नर ने भी हरभजन पर छक्का मारा. वार्नर ने जडेजा पर भी छक्का जड़ा जबकि पांडे ने लेग स्पिनर इमरान ताहिर का स्वागत छक्के के साथ किया.

पांडे ने ब्रावो पर दो चौकों के साथ 25 गेंद में मौजूदा आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और साथ ही 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया.वार्नर ने भी ताहिर की गेंद पर एक रन के साथ 39 गेंद में लगातार पांचवां अर्धशतक पूरा किया. मौजूदा सत्र की 10 पारियों में वह आठवीं बार 50 या इससे अधिक रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहे. वार्नर हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद हरभजन की गेंद पर स्टंप हो गए. उन्होंने 45 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे. विजय शंकर ने आते ही ताहिर पर छक्का जड़ा जबकि पांडे ने भी इस लेग स्पिनर की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया.

पांडे 19वें ओवर मे चाहर की गेंद पर भाग्यशाली रहे जब रैना ने उनका आसान कैच टपका दिया. चाहर ने हालांकि इसी ओवर में विजय शंकर को जडेजा के हाथों कैच करा दिया. उन्होंने 20 गेंद में 26 रन बनाए. हरभजन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 39 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि चाहर ने 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget