एक्सप्लोरर

RR vs MI: सैमसन ने कहा, अपनी पारी को जिन्दगी भर नहीं भूल पाएंगे गौतम

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया. एक बार फिर मुंबई को अंतिम ओवर में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान को रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई कृष्णप्पा गौतम ने.

मुंबई की पारी के दौरान फील्ड पर गौतम कुछ खास नहीं कर पा रहे थे. बेन स्टोक्स की गेंद पर पहले उन्होंने कैच ड्रॉप किया तो अगली ही गेंद पर मिस फील्ड की जिसके बाद ओवर थ्रो भी कर दिया. कप्तान अजिंक्य रहाणे भी इससे नाराज दिखे. खुद गौतम को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके साथ ये क्या हो रहा है. लेकिन सारी मायूसी और गुस्से को उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खुशनुमा माहौल में बदल दिया.

गौतम ने आखिरी के समय में 11 गेंद पर 33 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई. गौतम की इस पारी को लेकर टीम के बेहतरीन बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि ये जीत गौतम के साथ-साथ टीम के खिलाड़ियों के लिए यह कभी नहीं भूल पाने वाला अनुभव है. सैमसन ने मैच के बाद कहा ,‘‘गौतम का प्रदर्शन शानदार था. उसके और हम सभी के लिए जीवन भर याद रहने वाला अनुभव रहा.’’

हालिक गौतम को अपनी इस पारी के बाद भी मैन ऑफ द मैच नहीं बन पाए. उनकी जगह आईपीएल का पहला मैच खेलने उतरे जोफ्रा आर्चर को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिसने 22 रन देकर तीन विकेट लिए. तीनों विकेट उन्होंने एक ही ओवर में झटके थे जिसके कारण मुंबई बड़ा स्कोर नहीं बना पाई.

सैमसन ने इस पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा ,‘‘मेरा मानना है कि के गौतम मैन ऑफ द मैच था लेकिन सभी का योगदान अहम था. आर्चर ने भी तीन विकेट लिए और कुछ चौके भी लगाए. मैं मैन ऑफ द मैच के चयन पर टिप्पणी नहीं कर सकता.’’

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी गौतम की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘उसने अच्छी बल्लेबाजी की. गेंद के बल्ले पर आने का इंतजार करके अपने स्ट्रोक्स खेले.’’

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए. इस पारी में राजस्थान के गेंदबाज और आईपीएल डेब्यू करने वाले जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई.

मुंबई के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को स्टोक्स (40) और सैमसन (52) ने लगभग लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन 125 के स्कोर तक दोनों आउट हो गए और राजस्थान के लिए जीत मुश्किल हो गई. टीम को घर में हार की मार से गौतम (नाबाद 33) ने बचाया और उसे लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget