एक्सप्लोरर

SRH vs MI: रोमांचक मुकाबले में फिर 1 विकेट से हारी मुंबई, सनराइजर्स ने दर्ज की दूसरी जीत

टॉस रिपोर्ट - सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

लो स्कोर रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. हैदराबाद के सामने मुंबई ने 148 रनों का लक्ष्य रखा जिसे उसने आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मुंबई को लगातार दूसरे मुकाबले में एक गेंद पहले एक विकेट से हार मिली है. पहले मुकाबले में उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने एक विकेट से हराया था.

मुंबई को पहले मैच में जहां ब्रावो के हाथों हार मिली थी तो इस मुकाबले में दीपक हुड्डा ने मोर्चा संभाल लिया. पावरप्ले के बाद अचानक गिरते विकेट के बीच हुड्डा अकेले विकेट पर डंटे रहे और 25 गेंद पर 32 रनों की नाबाद पारी खेल जीत के नायक बने. अंतिम ओवर में हैदराबाद को 11 रनों की जरूरत थी, बैन कटिंग की पहली गेंद को हुड्डा ने छह रनों के लिए भेज कर फासला कम किया लेकिन कटिंग ने अगली गेंदों पर कोई भी बड़ा शॉट विरोधी बल्लेबाज को नहीं लगाने दिया. आखिरी गेंद पर हैदराबाद को 1 रनों की जरूरत थी सामने स्टैनलेक थे और उन्होंने चौका लगा कर टीम को रोमांचक जीत दिला दी. हैदराबाद ने पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं खोए थे लेकिन उसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवा दिए. हर तनाव भरे पल में मुंबई के गेंदबाजों ने विकेट लेकर पिछले साल के फाइनल की याद ताजा कर दी. मयंक मार्केंडे ने चार विकेट झटके तो मुस्तिफजुर ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि बुमराह ने दो विकेट लिए.

बुमराह ने कराई वापसी!

मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. बुमराह ने युसूफ पठान(14) और राशिद खान (0) को लगातार गेंद पर आउट कर मैच में मुंबई की एक बार फिर वापसी करा दी है. 12 रन जीत के लिए चाहिए जबकि हैदराबाद के तीन विकेट ही बचे हैं.

मयंक की फिरकी में फंसे मनीष और शाकिब मनीष पांडे को आउट करने के बाद मयंक ने शाकिब के रूप में अपना चौथा शिकार किया. अंदर आती गेंद को विकेट पर खेल गए शाकिब और हैदराबाद के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

लगातार दूसरे मैच में मयंक अपनी लेग स्पिन से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं. साहा,धवन के बाद मयंक ने मनीष पांडे को आउट करा कर हैदराबाद को चौथा झटका दे दिया है. 148 के लक्ष्य के सामने हैदराबाद के 4 विकेट 89 रनों पर गिर गए हैं.

मयंक ने किया धवन का शिकार 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक ने शिखर धवन को आउट कर मुंबई को लगातार तीसरे ओवर में सफलता दिलाई. स्लॉग स्विप खेलने गए धवन डीप स्क्वायर लेग पर बुमराह के हाथों लपके गए. धवन के बल्ल से 45 (28 गेंद 8x4 0x6) रन आए. स्कोर 77/3

डीआरएस ने दिलाई दोहरी सफलता पावरप्ले ख्तम होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे. पहले मयंक ने अपनी गुगली पर साहा  22 (20 गेंद 3x4 0x6) को LBW किया. मैदान अंपायर ने आउट नहीं दिया लेकिन कप्तान रोहित ने डीआरएस का सहारा लिया जहां उन्हें आउट करार दिया गया. अगली ओवर की अंतिम गेंद पर मुस्तफिजुर ने कप्तान केन विलियमसन 6 (4 गेंद 1x4 0x6) को विकेट के पीछे किशन की हाथों कैच करा कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई. इस बार भी मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया और रोहित ने डीआरस का सहारा लिया. रिप्ले में साफ पता चला कि गेंद ने इशान के हाथों में पहुंचने से पहले बल्ले को चूमा था.

पावरप्ले हैदराबाद के नाम ऋद्धिमान साहा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने हैदरबादा को शानदार शुरुआत दी है. धवन ने 18 गेंद पर 34 रन बनाए तो साहा ने 18 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली है. दोनों ने मुंबई के चार गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा. धवन के बल्ले से छह चौके निकल चुके हैं अभी तक तो साहा ने तीन चौके लगाए हैं. हैदराबाद ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 56 रन बना लिए हैं.

गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को महज 147 रनों पर ही रोक दिया. मुबंई के दोनों सलामी बल्लेबाज शुरुआती जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और जल्द अपना विकेट गंवा दिया. गिरते विकेट का असर रन रेट पर पड़ा. जिसके कम होने के कारण हर दूसरा बल्लेबाज अपना विकेट गंवाता चला गया और टीम 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी. मुंबई का कोई भी बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा की पारी नहीं खेल पाया. उसकी ओर से लुइस ने सबसे अधिक 29 रन बनाए तो सूर्यकुमार यादव और कायरन पोलार्ड के बल्ले से 28 रन निकले.

हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल और स्टैनलेक ने दो-दो विकेट लिए तो राशिद खान और शाकिब अल हसन ने एक-एक बल्लेबाजों को पवलेयिन भेजा.

नहीं दिखा पोलार्ड पावर पहले मुकाबले में कायरन पोलार्ड को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. दूसरे मुकाबले में जब वो बल्लेबाजी करने उतरे तो मुंबई की स्थिति की लड़खड़ाई हुई थी. पहले तो उन्होंने सभल कर पारी आगे बढ़ाने की कोशिश की. लेकिन बड़े स्कोर का दबाव उन पर ही था. सूर्यकुमार यादव भी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसे में पोलार्ड ने अपना हाथ खोला और 23 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए. 15 ओवर के बाद स्कोर 111 पर 5

शाकिब के शिकार बने क्रुणाल लगातार दो गेंद पर बाउंड्री लगा कर क्रुणाल ने प्रेशर कम करने की कोशिश की लेकिन नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाकिब ने क्रुणाल को कप्तान केन विलियमसन के हाथों कैच करा कर जोरदार वापसी की. क्रुणाल ने 10 गेंद पर 15 रन बनाए लेकिन मुंबई 72 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी है.

पावरप्ले हैदराबाद के नाम

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मुंबई को पावरप्ले में तेज रन बनाने की जरूर थी और मोर्चा संभाला लुइस ने. पहले मैच में खाता खोले बिना पवेलियन लौटने वाले लुइस ने छक्के के साथ खाता खोला. उन्हें पांचवे ओवर में जीवनदान भी मिला. लेकिन छठे ओवर में किशन उनका साथ छोड़ कर पवेलियन लौट गए. किशन के बल्ले से सिर्फ 9 रन आए. मुंबई को लुइस से काफी उम्मीदें रही होंगी लेकिन पावरप्ले की अंतिम गेंद पर लुइस सिद्धार्थ कौल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. उनके बल्ले से 17 गेंद पर 29 रन आए. मुंबई ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए जबकि रन आए 53

जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए रोहित भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में शामिल होने वाले संदीप शर्मा ने हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शरुआत की जबकि कप्तान रोहित अपने जोड़ीदार लुइस के साथ बल्लेबाजी करने उतरे. अपनी इनस्विंग से संदीप ने रोहित को काफी परेशान किया. तीन गेंद तक रन के लिए तरसे रोहित ने चौथी गेंद को हवा में खेल दी. लेकिन दीपक हुड्डा ने कैच ड्रॉप कर रोहित शर्मा को बड़ा जीवनदान दिया. अगले ओवर में रोहित ने स्टैनलेक को पहले छक्का और फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर खुद के ऊपर से तनाव कम करने की पूरी कोशिश की. लेकिन अंतिम गेंद को स्क्वायर लेग अंपायर के पास खड़े शाकिब के हाथों में खेल गए. 10 गेंद पर 11 रन बनाकर रोहित आउट हुए. स्कोर 11 पर 1

SRH vs MI: रोमांचक मुकाबले में फिर 1 विकेट से हारी मुंबई, सनराइजर्स ने दर्ज की दूसरी जीत

इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती है. डिफेंडिग चैंपियन मुंबई इंडियंस को पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था तो दूसरी तरफ हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से करारी मात दी थी.

मुकाबला राजवी गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है ऐसे में मेजबान टीम फेवरेट रहेगी लेकिन बहुत कुछ टॉस पर निर्भर करेगा. इस सीजन में अभी तक सभी मुकाबले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने ही जीती है. टॉस रिपोर्ट - सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया मुकाबला - इस मैच में भारत के चार बड़े खिलाड़ी आमने-सामने हैं. एक तरफ जहां दो सलामी बल्लेबाजों की रोहित शर्मा और शिखर धवन की जंग देखने को मिलेगी तो दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के बीच डेथ बॉलर की जंग होगी. हालाकि भुवी इस मैच से बाहर हैं.

टीम में बदलवा - मुकाबले से पहले मुंबई को बड़ा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह प्रदीप सांगवान को टीम में जगह मिली है. दूसरी तरफ मिचेल मैकक्लेनेघ को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है उनकी जगह बेन कटिंग को टीम में जगह मिली है. वहीं हैदराबाद को इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार के बगैर ही उतरना होगा. उनकी जगह संदीप शर्मा को टीम में जगह मिली है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम - केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, ऋद्धिमान साहा, रशीद खान, संदीप शर्मा, बिली स्टेनलक, सिद्धार्थ कौल .

मुंबई इंडियंस की टीम - एविन लुईस, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, प्रदीप सांगवान, क्रुणाल पंड्या, कीरॉन पोलार्ड, जसप्रित बुमराह, बेन कटिंग, मुस्तफ़िजुर रहमान, मयंक मार्कैंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget