एक्सप्लोरर

KKRvRR: राजस्थान के घर में कोलकाता ने 7 विकेट से किया किला फतह

रोबिन उथप्पा और सुनील नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 69 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के एक मुकाबले में राजस्थान रायल्स को सात विकेट से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

नई दिल्ली/जयपुर: रोबिन उथप्पा और सुनील नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 69 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के एक मुकाबले में राजस्थान रायल्स को सात विकेट से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जिसे कोलकाता ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर हासिल कर लिया. कोलकाता की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि राजस्थान को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान से मिले 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही और टीम ने एक रन के अंदर ही क्रिस लिन (0) का विकेट गंवा दिया. लेकिन इसके बाद उथप्पा और नरेन ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला. कोलकाता के लिए रोबिन उथप्पा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए. उन्होंने 36 गेंदों पर 48 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए. उथप्पा ने नरेन के अलावा राणा के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की. राणा और कार्तिक के बीच चौथे विकेट के लिए 61 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को तीसरी जीत दिला दी. सुनील नरेन ने 35, नीतीश राणा ने नाबाद 35 और कप्तान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने नाबाद 42 रन बनाए. राजस्थान के लिए कृष्णप्पा गौतम ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किया. इससे पहले डी आर्की शार्ट और कप्तान अजिंक्य रहाणे के उपयोगी पारियों की बदौलत राजस्थान रायल्स ने आठ विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. शॉर्ट ने 43 गेंदों पर 44 रन में पांच चौके और एक छक्का और रहाणे ने 19 गेंदों पर 36 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया. रहाणे और शार्ट ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. शार्ट ने इसके बाद राहुल त्रिपाठी के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की. त्रिपाठी ने 11 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 15 रन बनाए. जोस बटलर ने 18 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से नाबाद 24 रन की उपयोगी पारी खेली. बेन स्टोक्स ने 14 और कृष्णप्पा गौतम ने 12 रन बनाए. लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण राजस्थान की टीम अपने घर में आठ विकेट पर 160 रन तक पहुंच सकी. राजस्थान ने आखिरी पांच ओवर में 48 रन बटोरे. कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने 11 रन पर दो विकेट, टॉम कुरेन ने 19 रन पर दो विकेट हासिल किए. इसके अलावा पीयूष चावला ने 18 रन पर एक विकेट, कुलदीप यादव ने 23 रन पर एक विकेट और शिवम मावी ने 40 रन पर एक विकेट झटके. कोलकाता के लिए रोबिन उथप्पा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए, उन्होंने 36 गेंदों पर 48 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए. सुनील नरेन ने 35, नीतीश राणा ने नाबाद 35 और कप्तान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने नाबाद 42 रन बनाए. राजस्थान के लिए कृष्णप्पा गौतम ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget