एक्सप्लोरर

IPL 2018: जीत के बाद प्रीति जिंटा ने कहा, काश धोनी मेरी टीम में होते

शेन वॉटसन की 117 रनों की धमाकेदार पारी ने चेन्नई को जीत दिला दी. शेन वॉटसन ने मात्र 57 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली.

नई दिल्ली: वानखेड़े में खेले गए कल आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया. 20 ओवरों में 179 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शेन वॉटसन की 117 रनों की धमाकेदार पारी ने चेन्नई को जीत दिला दी. शेन वॉटसन ने मात्र 57 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली. आपको बता दें इस जीत के साथ चेन्नई आईपीएल के इतिहास में दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने टूर्नामेंट पर तीसरी बार अपना कब्जा जमाया है.

काश धोनी मेरी टीम में होते: प्रीति जिंटा

किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालिक प्रिति जिंटा ने एक बार और एमएस धोनी को लेकर ये कहा है कि धोनी को उनकी टीम में होना चाहिए था. लेकिन उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि ऐसा कभी नहीं होगा कि धोनी उनके लिए खेलेंगे.

प्रिति ने कहा, सिर्फ एक खिलाड़ी जिसे मैं अपनी टीम में चाहती हूं वो धोनी हैं. लेकिन मुझे पता है ऐसा कभी नहीं होगा. जब आईपीएल शुरू हुआ था तो मैं धोनी की फैन थी. मैं पिछले 10 सालों से उन्हें खेलता हुआ देख रही हूं और उनकी काफी इज्जत करती हूं.

धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी प्रिति ने कहा कि 2017 में उनके खराब प्रदर्शन की बदौलत कई लोगों ने उनके फॉर्म पर सवाल उठाया था और लोग चाहते थे की वो रिटायर हो जाएं लेकिन धोनी के करेंट फॉर्म को देखते हुए अब ऐसा मुमकिन नहीं लग रहा हैं.

धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी के साथ एक शानदार कप्तान भी हैं. मुझे लगता है उन्हें ऐसे ही खेलते रहना चाहिए क्योंकि उनमें अभी काफी क्रिकेट बची हुई है.

एमएस का जलवा

आपको बता दें कि एमएस धोनी ने इस साल के आईपीएल के कुल 15 मैचों में 75.83 के ऐवरेज के साथ 455 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल है.

वहीं ऐसा तीसरी बार हो रहा है कि धोनी आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर रहे हैं. जीत के बाद धोनी ने कहा कि, हम कल चेन्नई जाएंगे, फैंस से मिलेंगे. खुशिया मनाएंगे. साथ में होटल में सब एक साथ मिलकर जश्न मनाएंगे. हमारे लिए ये जीत स्पेशल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget