एक्सप्लोरर

सुनील छेत्री ने रचा इतिहास, 100वें मैच में किए 2 गोल, केन्या को दी 3-0 मात

भारत की टीम इस जीत से दो मैचों में दो जीत से छह अंक के साथ शीर्ष पर है. कीनिया के दो मैचों में एक हार और एक जीत से तीन अंक है और वह दूसरे स्थान पर चल रहा है.

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागे जिससे भारत ने इंटरकांटिनेंटल कप फुटबाल टूर्नामेंट में आज यहां केन्या को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली.

छेत्री का था 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच

पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने छेत्री (68वें मिनट और 90 प्लस एक मिनट) के अलावा जेजे लालपेखलुआ ने 71वें मिनट में टीम की ओर से एक अन्य गोल किया. भारत की टीम इस जीत से दो मैचों में दो जीत से छह अंक के साथ शीर्ष पर है. केन्या के दो मैचों में एक हार और एक जीत से तीन अंक है और वह दूसरे स्थान पर चल रहा है.

छेत्री ने मैच से पहले फैंस से की थी अपील

छेत्री ने मैच से पहले लोगों से भारत के फुटबाल मैच के लिए स्टेडियम में पहुंचने की भावुक अपील की थी जिससे के बाद आज मुंबई फुटबाल एरेना का स्टेडियम दर्शकों से खचाखचा भरा रहा. मैच की शुरुआत तेज बारिश के बीच हुई और दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

सातवें मिनट में आया पहला गोल

भारत की ओर से पहला अच्छा प्रयास सातवें मिनट में उदांता सिंह ने किया. वह बायें छोर से आगे बढ़े लेकिन बाक्स के अंदर उनका क्रास काफी धीमा था जिसे विरोधी गोलकीपर पैट्रिक मतासी ने आसानी से अपने कब्जे में ले लिया. केन्या ने इसके बाद पलटवार किया. डेनिस ओधियाम्बियो ने कार्नर किक पर हैडर से प्रहार किया लेकिन गेंद गोल से दूरी रही.

भारत को 14वें मिनट में फ्री किक मिली लेकिन अनिरुद्ध थापा ने इसे सीधे मतासी के हाथों में खेल दिया. भारत को गोल करने का पहला बड़ा मौका 22वें मिनट में मिला जब मैदान पर पानी भरा होने के कारण केन्या के डिफेंडरों से चूक हो गई और गेंद सीधे भारतीय कप्तान के पास पहुंच गई. छेत्री ने दनदनाता हुआ शाट मारा लेकिन गेंद क्रासबार के ऊपर से बाहर निकल गई.

केन्या को भी 25वें मिनट में अच्छा मौका मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पेटिलाह ओमोटो के प्रयास को नाकाम कर दिया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैदान पर काफी पानी जमा होने के कारण पासिंग में काफी परेशानी हो रही थी और कई अच्छे मूव बनाने के बावजूद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी जिससे मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा.

दूसरे हाफ में केन्या ने तेज शुरुआती की. तीसरे ही मिनट में ओवेला ओचींग ने अच्छा मूव बनाते हुए भारत के सेंटर बैक को छकाया लेकिन उनका शाट गोल से दूर रहा. दो मिनट बाद मुतांबा ने भी संदेश झिंगन और अनस एडाथोडिका को छकाया लेकिन उनका शाट भी निशाने से दूर रहा.

पेनल्टी किक को किया गोल में तब्दील

केन्या के माइकल किबवागे ने इसके बाद छेत्री पर बाक्स के अंदर फाउल किया जिससे भारत को पेनल्टी किक मिली और कप्तान ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं करते हुए 68वें मिनट में मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया. यह छेत्री का 60वां अंतरराष्ट्रीय गोल था. तीन मिनट बाद नार्जरी ने एक और मूव बनाया और इस बार उनका शाट बाक्स के अंदर केन्या के डिफेंडर से टकराकर जेजे लालपेखलुआ के पास पहुंचा जिन्होंने इसे आसानी से गोल में पहुंचाकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया.

छेत्री ने इसके बाद इंजरी टाइम के पहले मिनट में एक और गोल दागकर भारत की 3-0 से जीत सुनिश्चित की. भारत ने अपने पहले मैच में चीनी ताइपे को 5-0 से हराया था। मेजबान टीम के खिलाफ अब तक टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं हुआ है. भारत को अपने तीसरे और अंतिम राउंड रोबिन मैच में सात जून को न्यूजीलैंड से भिड़ना है जबकि इसके अगले दिन केन्या की भिड़ंत चीनी ताइपे से होगी. टूर्नामेंट का फाइनल 10 जून को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पंड्या पर 7 IPL टीमों की नजर, CSK और KKR सबसे आगे; RCB-SRH ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
हार्दिक पंड्या पर 7 IPL टीमों की नजर, CSK और KKR सबसे आगे; RCB-SRH ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
IND vs ENG 2nd T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 की टाइमिंग, जानिए कब-कहां देखें LIVE; टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 2nd T20 की टाइमिंग, जानिए कब-कहां देखें LIVE; टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को जमकर धोया, लेकिन बारिश ने बिगाड़ा खेल; रद्द हुआ पहला T20
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को जमकर धोया, लेकिन बारिश ने बिगाड़ा खेल; रद्द हुआ पहला T20
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Embed widget