एक्सप्लोरर

INDvsSL: बल्लेबाज़ों के दम पर 600 रन बनाकर ऑल-आउट हुई टीम इंडिया

INDvsSL: बल्लेबाज़ों के दम पर 600 रन बनाकर ऑल-आउट हुई टीम इंडिया
नई दिल्ली/गॉल: धवन-पुजारा समेत बल्लेबाज़ों के बेहतरीन खेल से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 600 रन बनाए हैं. पहले दिन 399 रन से आगे खेलते हुए आज भारतीय बल्लेबाज़ों ने 201 रन जोड़े और अपने बाकी बचे 7 विकेट गंवा दिए.  भारत के लिए शिखर धवन(190), चेतेश्वर पुजारा(153), अजिंक्ये रहाणे(57) और हार्दिक पांड्या(50) ने अहम पारियां खेली. जबकि श्रीलंका के लिए स्टार गेंदबाज़ नुवान प्रदीप ने 6 विकेट चटकाते हुए अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. दूसरे दिन के खेल में 399 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने लंच से पहले ही 4 अहम विकेट गंवा दिए. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्ये रहाणे के रूप में टीम इंडिया के दो धमाकेदार बल्लेबाज़ों ने दिन के खेल में भारत की पारी का आगाज़ किया. दोनों बल्लेबाज़ों ने शानदार तरीके से खेल शुरू किया. पहले चेतेश्वर पुजारा ने 150 रन पूरे किए. उनके बाद अजिंक्ये रहाणे ने भी अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया. लेकिन ये दोनों बल्लेबाज़ 137 रन जोड़कर अच्छी बल्लेबाज़ी करते दिख रहे थे. तभी प्रदीप की अच्छी गेंद पर पुजारा 153 रन बनाकर चलते बने. पुजारा के बाद रहाणे भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और कुमारा की गेंद पर कैच थमाकर आउट हो गए. रहाणे ने 57 रन बनाए. जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद आर अश्विन के साथ मिलकर साहा ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 59 रनों की साझेदारी निभाई. लेकिन इसके बाद रिद्धीमन साहा को 16 रन के स्कोर पर आउट कर कप्तान रंगना हेराथ ने इस साझेदारी को तोड़ा. हेराथ का इस टेस्ट में ये पहला विकेट था. साहा के विकेट के तुरंत बाद आर अश्विन प्रदीप की एक अच्छी गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए. प्रदीप ने अश्विन को आउट करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला 5 विकेट लिया. इसके बाद लंच तक जडेजा और पांड्या क्रीज़ पर जमे रहे. लेकिन लंच के बाद भारतीय टीम ने तेज़ रफ्तार में खेलना शुरू किया. लेकिन लंच के बाद रविन्द्र जडेजा जल्दी ही प्रदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए. जडेजा के बाद मोहम्मद शमी ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए और अंत में पांड्या के साथ मिलकर 30 रनों का अहम योगदान दिया. लेकिन पारी की रफ्तार को बढ़ाने की कोशिश में शमी कुमारी की गेंद पर कैछ थमा बैठे. इसके बाद हार्दिक पांड्या एक छोर से जमे रहे और अपने पहले टेस्ट में ही अर्धशतक जमाकर भारतीय टीम के स्कोर को बढ़ाया. अंत में टीम का स्कोर 600 रनों पर पहुंचते ही हार्दिक पांड्या भी अपना सब्र खो बैठे और अपना विकेट गंवा दिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget