एक्सप्लोरर

INDvsSL: बिना रन दिए तीन विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बने सुरंगा लकमल

तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट चटकाए. इसके साथ ही लकमल टेस्ट पारी में बिना रन दिए तीन विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बने.

कोलकाता: तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट चटकाए. इसके साथ ही लकमल टेस्ट पारी में बिना रन दिए तीन विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बने.

भारत ने वर्षा से प्रभावित पहले दिन के खेल के दौरान तीन विकेट पर 17 रन बनाए. लकमल ने इस दौरान सभी छह ओवर मेडन फेंकते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले.

उनसे पहले टेस्ट पारी में बिना रन दिए तीन विकेट चटकाने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया के रिची बेनो ने भारत के खिलाफ ही दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में किया था जब उन्होंने 3.4 ओवर में बिना रन दिए तीन विकेट चटकाते हुए मेजबान टीम को 135 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई.

लकमल ने मैच की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (00) को पवेलियन भेजा. उन्होंने दूसरी बार मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया है. इससे पहले दिसंबर 2010 में कैंडी में उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को मैच की पहली गेंद पर पवेलियन भेजा था. वह टेस्ट मैच की पहली गेंद विकेट चटकाने वाले श्रीलंका के एकमात्र गेंदबाज हैं.

राहुल टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बने. उनसे पहले सुनील गावस्कर (तीन बार), सुधीर नाईक, वूरकेरी रमन, शिव सुंदर दास और वसीम जाफर मैच की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं.

राहुल की तरह ही भारतीय कप्तान विराट कोहली भी खाता खोले बिना लकमल का शिकार हुए. कोहली छठी बार टेस्ट पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे. कोहली पिछली 11 पारियों में सिर्फ एक बार 50 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे हैं और तब उन्होंने जुलाई में गाले में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 103 रन की पारी खेली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget