एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर भारत ने 3-0 से जीती सीरीज़

INDvsSL: श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर भारत ने 3-0 से जीती सीरीज़
कैंडी: रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बीच हुई 157 रनों की नाबाद साझेदारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वनडे सीरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा जमा लिया. श्रीलंका के खिलाफ इस जीत के साथ भारत ने वनडे में लगातार पांचवी सीरीज़ जीत भी दर्ज कर ली है. भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. श्रीलंका ने भारत के सामने 218 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम ने 45.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने नाबाद 124 रनों शतकीय पारी खेली जबकि महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 67 रन बनाए. रोहित ने अपनी पारी में 145 गेंदों का सामना किया और 16 चौके तथा दो छक्के लगाए. धौनी ने अपनी पारी में 86 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के साथ एक छक्का लगाया. हालांकि इस लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही थी और उसने अपने पहले चार विकेट महज़ 61 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे. लेकिन उसके बाद रोहित और धोनी ने मैच को एकतरफा बना दिया. इससे पहले जसप्रीत बुमराह (27/5) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से वंचित रखा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 217 रन ही बना पाई थी. बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिए. श्रीलंका की तरफ से लाहिरू थिरिमाने ने सर्वाधिक 80 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया. उपुल थंरगा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे चमारा कापुगेदरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. निरोशन डिकवेला (13) के साथ पारी की शुरुआत करने दिनेश चांडीमल आए थे. डिकवेला को बुमराह ने अपना पहला शिकार बनाया. वह 18 के कुल स्कोर पर बुमराह की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. बुमराह ने 10 रन बाद कुशल मेंडिस (1) को भी पवेलियन भेज दिया. यहां से थिरिमाने ने चंडीमल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 100 तक पहुंचा दिया. अच्छी लय में नजर आ रहे चंडीमल को पांड्या ने बुमराह के हाथों लपकावा कर उनकी 36 रनों की पारी का अंत किया. यहां से भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे. थिरिमाने एक छोर पर अकेले खड़े थे. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने एक बार फिर निराश किया. वह सिर्फ 11 रनों का योगदान दे सके. श्रीलंका का अगला विकेट थिरिमाने के रूप में गिरा. उन्हें बुमराह ने जाधव के हाथों कैच आउट कराया. थिरिमाने ने 105 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया. वह 159 के कुल स्कोर पर आउट हुए. निचले क्रम में मिलिंदा श्रीवर्दने ने जरूर संघर्ष करते हुए 29 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में उनकी सहायता नहीं कर पाया. कप्तान कपुगेदरा 14 रन ही बना सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget