एक्सप्लोरर

DAY 3 INDvsSL: खराब रौशनी में चमकी श्रीलंकाई टीम ने भारत को मुश्किल में डाला

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक बार फिर से पूरा खेल नहीं हो सका. खराब रौशनी की वजह से मैच आज समय से पहले खत्म हो गया.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक बार फिर से पूरा खेल नहीं हो सका. खराब रौशनी की वजह से मैच आज समय से पहले खत्म हो गया. तीसरे दिन की आखिरी गेंद तक श्रीलंकाई टीम ने 165/4 रन बना लिए है. दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने मुकाबले पर अपनी पकड़ी बनाई हुई है और पहली पारी में भारत के स्कोर से महज़ 7 रन पीछे है. दिन का खेल समाप्त होने तक दिनेश चांदीमल 13 और निरोशन डिकवेला 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे. इससे पहले पांच विकेट के नुकसान पर 74 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम कुल 172 रन ही बना सकी. उसके लिए चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 52 रन बनाए. अंत में रिद्धिमान साहा (29), रवींद्र जडेजा (22), भुवनेश्वर कुमार (13), मोहम्मद शमी (24) ने अहम योगदान दिया. श्रीलंका की टीम ने अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी के सिलसिले को आज भी जारी रखा और उनकी तरफ से सुरंगा लकमल ने चार विकेट लिए. भारत के 172 रनों के जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत खास नहीं रही. पारी के 5वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने करूणारत्ने को महज़ 8 रन के योग पर आउट कर टीम इंडिया को अच्छी शुरूआत दिलाई. इसके बाद 7वें ओवर में भुवनेश्वर ने अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे सदीरा समराविक्रमा को 23 रन के स्कोर पर विकेटकीपर साहा के हाथों में लपका दिया. लेकिन इन दोनों शुरूआती झटकों के बाद लाहिरू थिरिमान्ने (51) और एंजेलो मैथ्यूज (52) ने टीम मजबूती दी और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की. लेकिन चाय से लौटने के बाद उमेश यादव ने पहले लाहिरू थिरिमान्ने और एंजेलो मैथ्यूज को आउट कर टीम इंडिया को ज़रूरी विकेट दिलाए. लेकिन इसके बाद भारतीय टीम मैच में कुछ रोमांच पैदा कर पाती उससे पहले ही खराब रौशनी की वजह से दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा. भारत की तरफ से भुवनेश्वर और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget