एक्सप्लोरर

INDvsNZ: भुवनेश्वर और गेंदबाज़ों की मदद से टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 230 रनों पर रोका

भुवनेश्वर कुमार समेत भारतीय गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को महज़ 230 रनों पर रोक दिया. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसीएशन स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी की धार फींकी नज़र आई और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह एक के बाद एक बिखरती चली गई.

नई दिल्ली/पुणे: भुवनेश्वर कुमार समेत भारतीय गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को महज़ 230 रनों पर रोक दिया. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसीएशन स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी की धार फींकी नज़र आई और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह एक के बाद एक बिखरती चली गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मेहमान टीम की शुरूआत एक बार फिर से खराब रही. ओपनर बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने में नाकामयाब रहे. पारी के तीसरे ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंद पर गुप्टिल विकेटों के पीछे धोनी के सुरक्षित हाथों में कैच थमाकर लौट गए. गुप्टिल बल्ले से महज़ 11 रनों का योगदान ही दे सके. गुप्टिल के विकेट के बाद कप्तान विलियमसन एक बार फिर से सीरीज़ में बेरूखे नज़र आए. वो महज़ 3 रन के योग पर बुमराह की गेंद पर डीआरएस वेस्ट कर वापस पवेलियन लौट गए. विलियमसन को बुमराह ने एलबीडबल्यू आउट किया. कप्तान विकेट के बाद कॉलिन मुनरो ने भी तू चल मैं आया वाली नीती अपनाई और महज़ 10 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार की लाजवाब गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. ऊपर के तीनों विकेट गिरने के बाद एक बार फिर से मैच में पहले वनडे वाली परिस्थिती बन गई जब क्रीज़ पर अनुभवी रॉस टेलक और शतकवीर टॉम लेथम मौजूद थे. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने कुछ संभलकर पारी को आगे बड़ाते हुए टीम के स्कोर को 50 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन इस साझेदारी के और मजबूत होने से पहले ही पांड्या ने रॉस टेलर को 21 रन के स्कोर पर धोनी के हाथों कैच आउट करवा दिया. जल्दी-जल्दी 4 विकेट गंवाने के बाद टॉम लेथम ने एक छोर संभाले रखा और हेनरी निकल्स के साथ टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन एक बार फिर से अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे टॉम लेथम कुछ बड़ा कर पाते उससे पहले ही अक्षर पटेल ने उन्हें बोल्ड कर मैच में भारत की वापसी करवा दी. लेथम के विकेट के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम को बल्लेबाज़ों का छोटा-छोटा योगदान तो मिला लेकिन कोई भी अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया. जबकि भारतीय गेंदबाज़ों ने निरंतर अंतराल विकेट चटकाकर विरोधी टीम को एक बड़ा लक्ष्य बनाने से रोके रखा. लेथम के विकेट के बाद निकल्स ने कॉलिम डी ग्रैंडहोम के साथ मिलकर टीम को 150 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन 165 रन के कुल स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने निकल्स को भी आउटकर टीम इंडिया की राह का सबसे बड़ा रोढ़ा निकाल दिया. वनडे क्रिकेट में ये पहली बार हुआ जब भुवनेश्वर ने किसी एक मैच में दो बल्लेबाज़ों को बोल्ड किया हो. इसके बाद 43वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने डी ग्रैंडहोम और एडम मिल्ने को आउटकर न्यूज़ीलैंड की बड़े स्कोर की उम्मीद को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. अंत में न्यूज़ीलैंड की टीम टिम साउदी की नाबाद 25 रनों की पारी की मदद से 50 ओवरों में कुल 230/9 रन बनाने में सफल रही. भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3, बुमराहग-चहल ने 2-2, जबकि अक्षर और पांड्या ने 1-1 विकेट चटकाया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget