एक्सप्लोरर

WWC17Final TOSS: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी

WWC17Final TOSS: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी
नई दिल्ली/लॉर्ड्स: ऐतिहासिक महिला विश्वकप फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है. भारतीय क्रिकेट टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतर रही है. जबकि इंग्लैंड की टीम ने भी पिछले मैच की टीम के साथ उतरने का मन बनाया है.  भारतीय टीम अगर आज का मुकाबला जीतती है तो फिर 44 सालों के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब भारतीय टीम खिताब पर अपना कब्ज़ा जमाएगी. वुमेंस वर्ल्ड कप के पिछले सीजन में टीम इंडिया सातवें पायदान पर रही थी, लेकिन इस बार इतिहास ने अपने आप को दोहराया और साल 2005 की तरह भारतीय महिलाओं ने वर्ल्ड कप के फाइनल में कदम रख दिया है. अब आज उसका सामना मेजबान इंग्लैंड से 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर होने जा रहा है. भारत टूर्नामेंट के लीग दौर के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हरा चुकी है. साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप का फाइनल में हारने वाली भारतीय टीम के लिए आज का दिन बेहद खास है. भारतीय टीम इंग्लैंड के मुकाबले बेहतर फॉर्म में दिखाई दे रही है. मैच की सभी टिकटें बिक चुकी हैं. दुनिया भर में करीब पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने लीग मैचों का और कुल करीब साढ़े सात करोड़ लोगों ने इस वर्ल्ड कप में खेले गए सभी मैचों का लुत्फ उठाया है. इस मैच में 2005 वर्ल्ड कप टीम की सदस्य झूलन गोस्वामी चार रन बनाते ही एक हजार रन और सौ विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर 171 रन बनाकर भारत की ओर से दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का कमाल पहले ही कर चुकी हैं. इससे बड़ा स्कोर इसी टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा के नाम (188) है जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इस साल मई में बनाया था. फाइनल में भारत का पलड़ा मेजबान टीम पर भारी लग रहा है. भारतीय टीम में युवा जोश की आक्रामकता और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल है जो टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में दिखाई देता है. भारतीय स्पिनर फॉर्म में चल रहीं हैं जो सीम और स्विंग कंडीशंस में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं. दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लीग दौर के पहले मैच में 8.3 ओवरों में 47 रन देकर तीन विकेट हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया था. उनसे फाइनल में टीम को उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उन्होंने उस मैच में नतालीए डेनियल और अन्या के विकेट चटकाए थे. इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में स्मृति मंधाना, पूनम राउत और कप्तान मिताली राज की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 247 का स्कोर खड़ा करके जीत दर्ज की थी. साथ ही इस वर्ल्ड कप में भारत की रोटेशन पॉलिसी में अच्छी रणनीति की छाप दिखाई देती है. मंधाना, मिताली और एकता बिष्ट से लेकर वेदा कृष्णामूर्ति और अब हरमनप्रीत के बारे में सही समय पर सही फैसले लिए गए जो टीम के लिए खासे उपयोगी रहे. मौजूदा टीम में मंधाना और मिताली के प्रदर्शन पर कपिल देव के उस प्रदर्शन की छाप दिखाई देती है, जब भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. भारतीय टीम सही समय पर फॉर्म में लौटी है. खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज में आक्रामकता दिखाई देने लगी है. भारतीय खिलाड़ी मैदान पर अब बेहतर डाइव लगाने लगी हैं और रन आउट के आधे मौकों को पूरे मौकों में तब्दील करने लगी हैं. भारत के शीर्ष क्रम की तीन बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगा चुकी हैं. बाएं हाथ की स्पिनर्स बखूबी विकेट चटका रही हैं. वहीं मेजबान टीम को हल्के में लेना भारत के लिए गलत साबित हो सकता है. मिताली इस बात को भलीभांती जानती हैं कि इंग्लैंड अपने घर में मजबूत टीम है. इंग्लैंड की नैट स्काइवर ने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाए थे. वह मैच को अपने पक्ष में करने का माद्दा रखती हैं. वह अपनी टीम को 2009 में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिला चुकी हैं. टीमें: INDw XI: पूनम राउत, स्मृति मंधाना, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ती शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, शिखा पांडे, सुष्मा वर्मा, झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूवन यादव. ENGw XI: विनफील्ड, ब्यूमोंट, सारा टेलर, नाइट, स्कीवर, विलसन, ब्रंट, गन, श्रबसल, मार्श, हार्टली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget